देश

Navi Mumbai: पुलिस भर्ती रनिंग के दौरान एक 23 वर्ष के युवक की हुई मौत, नवी मुंबई के बाळेगाव कैंप की घटना

महाराष्ट्र में कई जगहों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है. लेकिन आज नवी मुंबई के बाळेगाव कैंप में पुलिस भर्ती के दौरान एक युवक की जान चली गई है.

Navi Mumbai: पुलिस भर्ती रनिंग के दौरान एक 23 वर्ष के युवक की हुई मौत, नवी मुंबई के बाळेगाव कैंप की घटना
Credit -Pixabay

Navi Mumbai: महाराष्ट्र में कई जगहों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है. लेकिन आज नवी मुंबई के बाळेगाव कैंप में पुलिस भर्ती के दौरान एक युवक की जान चली गई है. मृतक का नाम अक्षय बिऱ्हाडे बताया जा रहा है और उसकी उम्र 23 वर्ष थी. अक्षय ये जलगांव जिले के अमलनेर का रहनेवाला था.

एसआरपी भर्ती ग्रुप नंबर 11 इस जगह दौड़ते समय अक्षय मैदान में गिर पड़ा. इसके बाद उसे तुरंत छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद किसी भी तरह की अनुचित घटना को रोकने के लिए इस अस्पताल में स्टेट रिजर्व फोर्स, और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. ये भी पढ़े :Maharashtra: कमरे की दीवार एवं छत के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत

अक्षय 500 मीटर का रनिंग का राउंड पूरा करने से पहले ही ग्राउंड में गिर पड़ा. अक्षय को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप परिजनों से लगाया है. पोस्टमॉर्टेम की प्रक्रिया शुरू है और अक्षय को हार्ट अटैक आया या फिर उसने कुछ सेवन किया था, इसकी जांच भी हॉस्पिटल की ओर से की जाएगी. पोस्टमॉर्टेम की रिपोर्ट के बाद ही अक्षय की मौत का कारण पता चलने की जानकारी डॉक्टर्स ने दी है.

राज्य में पुलिस भर्ती चल रही है और ऐसे में हजारों युवक पुलिस बनने का सपना लेकर पहुंच रहे है. लेकिन इस घटना के बाद पुलिस विभाग को भी युवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).