एजेंसी न्यूज

Maharashtra: कमरे की दीवार एवं छत के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक चॉल की दीवार एवं छत के ढह जाने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के बाद यह दुर्घटना हुई.

Maharashtra: कमरे की दीवार एवं छत के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत
(Photo : X)

ठाणे, 29 जून : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक चॉल की दीवार एवं छत के ढह जाने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के बाद यह दुर्घटना हुई.

एक अधिकारी ने बताया, "मृतक की पहचान विमल विश्वेर साह के रूप में हुई है. वह भिवंडी के नारपोली में रहता था. वह बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था. दोपहर करीब 12 बजे कमरा के दीवार एवं छत ढह जाने से वह मलबे के नीचे दब गया. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे तक कार का पीछा कर अगवा भाई-बहन को बचाया

उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया." नारपोली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).