Section 80C क्या है? जिसमें मिलती है 1.50 लाख रुपए तक की छूट, क्या-क्या होता है कवर
Section 80C आपको अपनी कुल आय से कुछ खर्चों को घटाने की अनुमति देता है, जिससे आपको कम टैक्स देना होता है. यह एक तरह का टैक्स सेविंग टूल है. इसके तहत पीपीएफ, ईएलएसएस, जीवन बीमा प्रीमियम, ट्यूशन फीस आदि पर किए गए खर्चों को घटा सकते हैं. इन सभी निवेशों की कुल राशि सालाना 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है.