नागरिकता संशोधन बिल: शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- शिया समाज को भी लिस्ट में करें शामिल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शिया वक्फ बोर्ड (Shia Central Waqf Board) के चेयरमैन वसीम रिजवी ( Wasim Rizvi) ने गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखकर कहा है अपील कि है कि नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship (Amendment) Bill) शिया समाज को शामिल किया जाए. वसीम रिजवी ने पत्र में लिखकर कहा है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, केन्या, बंग्लादेश, सीरिया समेत सऊदी अरब में सुन्नी समाज बहुमत हैं लेकिन शिया समाज अल्पमत में हैं. उनकी हत्या की जा रही है, वहां उनके साथ अमानवीयता के साथ व्यवहार किया जा रहा है. इन कारणों के बाद शिया समाज को भी हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के तहत भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी ये अपील करता हूं.