Journalist | 2 साल के पत्रकारिता का अनुभव है. साल 2022 में यूट्यूब चैनल के साथ शुरुवात की. फिर जी न्यूज़ यूपी यूके के साथ काम किया. वर्तमान में, लेटेस्टली के साथ बतौर लेखक जुड़ा हूं.
टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर ए 2024 सातवां मैच हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल गया. बारिश से बाधित इस मैच में हांगकांग ने 23 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ हांगकांग की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का चौथा मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स के बीच वार्नर पार्क स्टेडियम, बैसेटेरे में खेला गया. इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 3 विकेट की नुकसान पर 201 रन बनाए.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 2 सितंबर को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेला थोड़ी देर में शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नही हो सका. हालांकि दूसरे और तीसरे दीन के खेल में कोई रुकावट नहीं हुई.
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जो रुट ने अपने करियर 34वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक जड़ा. रुट ने 121 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके लगाए. रुट के शतक की बदलौत इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 200 के ऊपर का स्कोर बनाने में कामयाब रही.
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज खेला जाना है. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा. तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 251 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से जो रुट ने शतकीय पारी खेली. रुट ने 121 गेंदों में 103 रन बनाए.
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का 23वां मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया. इस मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए. साउथ दिल्ली की ओर से आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य ने शतकीय पारी खेली कप्तान आयुष बडोनी ने 55 गेंदों में 165 रन बनाए जिसमें 19 छक्के और 8 चौके जड़े.
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में निकोलस पूरन ने अपने बल्ले से तबाही मचाई। पूरन ने 43 गेंदों में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 9 छक्के जड़े. हालांकि वे अपने शतक से चूक गए.
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं. दोनों खिलाड़यों ने भारत और विश्व स्तर पर खेल का प्रभाव डाला है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 1 सितंबर को दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नही हो सका. लेकिन दूसरे दिन बिना किसी रुकावट के पुरे दिन खेल हुआ. पाकिस्तान टीम की पहली पारी 274 सिमट गई.
दुनिया के महान फील्डर माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स भी स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की फील्डिंग के मुरीद हैं. उन्होंने बताया कि जडेजा मॉर्डन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 31 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था.
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज खेला जाना है. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा. दूसरा दिन इंग्लैंड टीम के लिए काफी अच्छा रहा. इंग्लैंड के पास 256 रनों की बढ़त है और मेजबान टीम मजबूत स्थिति में है.
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ बहु-प्रारूप घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम और कार्यक्रम की घोषणा की हो गई है. जूनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मल्टी-फॉर्मेट आईडीएफसी फर्स्ट बैंक होम सीरीज़ के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है.
भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शुक्रवार को काउंटी क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा. सुदर्शन ने नॉटिंघमशायर के खिलाफ सरे के लिए खेलए हुए शतकीय पारी खेली. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने 178 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 105 रन बनाए, जिससे सरे ने पहली पारी में 525 रन बनाए.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 31 aअगस्त को दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नही हो सका. ऐसे दूसरे दिन मैच होने की उम्मीद होगी.
पेरिस पैरालिंपिक 2024 का आगाज आज यानी बुधवार को प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड और चैंप्स-एलिसीज़ में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा. यह पहली बार है जब पैरालिंपिक का उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम के बाहर होगा. पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भी 26 जुलाई को सीन नदी के तट पर एक स्टेडियम के बाहर आयोजित किया गया था, जो खेलों के इतिहास में पहली बार हुआ था.
नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का छठवां टी20 मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वूरबर्ग के वेस्टव्लियेट स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है. मेजबान टीम ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन बन गए हैं. जिनका 1 दिसंबर 2024 से कार्यभार शुरू होगा. जय शाह मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. बार्कले ने तीसरे टर्म के लिए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था.
पेरिस ओलंपिक 2024 समाप्त हो चूका है. जिसमें कई एथलीटों ने भारत को कई पदक दिलाए हैं. भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक में छह पदक जीते. जिसमें एक रजत और पांच कांस्य पदक है. हालांकि अब सभी की निगाहें. पेरिस पैरालिंपिक 2024 पर होगी जिसकी शुरुवात 28 अगस्त से होगी.
नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का छठवां टी20 मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वूरबर्ग के वेस्टव्लियेट स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है.