NED vs USA T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: आज तय होगा ट्राई-सीरीज का विजेता, नीदरलैंड्स और अमेरिका के बीच खिताबी मुकाबला; यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का छठवां टी20 मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वूरबर्ग के वेस्टव्लियेट स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है.
Netherlands National Cricket Team vs United States National Cricket Team Match T20I Live Streaming: नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का छठवां टी20 मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वूरबर्ग के वेस्टव्लियेट स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है. मेजबान टीम ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में नीदरलैंड के दो जीत के साथ चार अंक है और मेजबान टीम पहले स्थान पर है. दूसरी ओर, अमेरिका के पास ट्रोफी जीतने का सुनेहरा मौका है. अमेरिका ने तीसरे टी20 में कनाडा को 20 रन से हराकर जबरदस्त वापसी की. अमेरिका ने भी अब तक तीन मुकाबले खेले हैं. जिसमें एक मैच में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच कनाडा के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया. अंक तालिका में अमेरिका के तीन मैचों में 3 जीत के साथ 3 अंक है और मेहमान टीम तीसरे स्थान पर है. ऐसे में अगर अमेरिका नीदरलैंड को हरा देती है तो 5 अंकों के साथ सीरीज की विजेता बन जाएगी. यह भी पढें: West Indies vs South Africa 3rd T20 Scorecard: वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से अफ्रीकी टीम का किया सूपड़ा साफ
नीदरलैंड बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका छठवां टी20 मैच कब खेला जाएगा?
नीदरलैंड बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका मैच आज यानी 28 अगस्त मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे वूरबर्ग के वेस्टव्लियेट स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.
नीदरलैंड बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका छठवां टी20 मैच कहाँ से लाइव देखें?
नीदरलैंड बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच छठवां टी20 मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि किसी भी टीवी चैनल पर इस मैच का सीधा प्रसारण नहीं होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज़ गौस, नितीश कुमार, आरोन जोन्स, शायन जहांगीर, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, यासिर मोहम्मद, नोस्टुश केनजिगे, जुआनॉय ड्रायस्डेल, स्टीवन टेलर, अली खान, अभिषेक पराडकर, सैतेजा मुक्कमल्ला ,उत्कर्ष श्रीवास्तव
नीदरलैंड्स टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), जैक लायन कैशेट, नोआ क्रोएस, रयान क्लेन, काइल क्लेन, ब्रैंडन ग्लोवर, पॉल वैन मीकेरेन, डैनियल डोरम, आर्यन दत्त, साकिब जुल्फिकार, विवियन किंगमा, शरीज़ अहमद
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

