क्रिकेट

England vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दुसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल, श्रीलंका को जीत के लिए 430 रनों की जरुरत, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज खेला जाना है. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा. तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 251 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से जो रुट ने शतकीय पारी खेली. रुट ने 121 गेंदों में 103 रन बनाए.

England vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दुसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल, श्रीलंका को जीत के लिए 430 रनों की जरुरत, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
कामिंदु मेंडिस (Photo Credits: ESPN/Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test Day 4 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज खेला जाना है. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा. तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 251 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से जो रुट ने शतकीय पारी खेली. रुट ने 121 गेंदों में 103 रन बनाए. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 37 रन, जेमी स्मिथ ने 26 रन बनाए. वहीं श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में असिथा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा ने 3-3 विकेट चटकाए. इसके अलावा मिलान प्रियानाथ रथनायके और प्रताथ जयसुरिया को दो-दो विकेट मिले. फिलहाल श्रीलंका ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम को जीत के लिए 430 रनों की जरुरत है. दो दिन का खेल बचा है और 8 विकेट हाथ में है. वहीं इंग्लैंड की चौथे दिन मैच को खत्म करना चाहेगी. यह मैच काफी रोमांचक हो गया है. क्या श्रीलंका की टीम चमत्कार कर सकती है देखना खास होगा. यह भी पढें: PAK vs BAN 2nd Test 2024 Day 3 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में बांग्लादेश की टीम; यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का चौथा दिन कितने बजे शुरू होगा

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच का चौथा दिन 1 सितंबर को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और फैनकोड ऐप पर लाइव लाइव प्रसारण होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: बेन डकलेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन और शोएब बशीर।

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन रथनायके

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).