क्रिकेट

PAK vs BAN 2nd Test 2024 Scorecard: बांग्लादेश ने बनाई मजबूत पकड़, पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन, देखें स्कोरकार्ड

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 31 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था.

PAK vs BAN 2nd Test 2024 Scorecard: बांग्लादेश ने बनाई मजबूत पकड़, पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन, देखें स्कोरकार्ड
Bangladesh (Photo: @BCBtigers)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 31 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था. इस बीच दूसरे दिन का खेल बिना किसी रुकावट शुरू हुआ. दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. तस्कीन अहमद ने मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका दे दिया. तस्कीन ने अब्दुल्ला शफीक को क्लीन बोल्ड कर दिया. यह भी पढें: Gus Atkinson New Milestone: गस एटकिंसन ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर बनाया अनोखा कीर्तिमान, अजीत अगरकर के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

हालांकि इसके बाद कप्तान शान मसूद और सैम अयूब ने सूज-भुझ से बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने बड़ी साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. लेकिन अब 200 के स्कोर तक पहुंचने से पहले पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पाकिस्तान की ओर से कप्तान शान मसूद 57 रन, सैम अयूब 58 रन, बाबर आजम 31 रन, सऊद शकील 16 रन और अब्दुल्ला शफीक 0 रन बनाकर आउट हो चुके है. फिलहाल पाकिस्तान की ओर से क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 24 रन और आगा सलमान 4 बनाकर नाबाद है. खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान का स्कोर 61 ओवर में 195-5 है.

बांग्लादेश ने बनाई मजबूत पकड़, पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन 

वहीं बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 15 ओवर में 38 देकर 2 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा मेहदी हसन मेराज़ ने भी दो विकेट चटकाए हैं और शाकिब अल हसन को अब तक एक विकेट मिला है. फिलहाल मेहमान टीम को छठें विकेट की तलाश है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).