Hong Kong vs Singapore T20 Scorecard: हांगकांग ने सिंगापुर को 23 रन से हराया, जीशान अली ने खेली ताबड़तोड़ पारी
टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर ए 2024 सातवां मैच हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल गया. बारिश से बाधित इस मैच में हांगकांग ने 23 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ हांगकांग की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.
Hong Kong National Cricket Team vs Singapore National Cricket Team Scorecard ICC Mens T20 World Cup Asia Qualifier A 2024: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर ए 2024 सातवां मैच हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल गया. बारिश से बाधित इस मैच में हांगकांग ने 23 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ हांगकांग की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. हांगकांग ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों जीत दर्ज की है. इस मैच में हांगकांग की ओर से विकेटकीपर जीशान अली ने 35 गेंद में 70 रन बनाए. इस दौरान जीशान अली ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. जीशान को उनके शानदार पारी के लये प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दूसरी ओर, सिंगापुर की टूर्नामेंट में यह पहली हार थी. सिंगापुर ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत दर्ज की है और एक में हार. अंक तालिका में सिंगापुर की टीम चौथे स्थान पर है. यह भी पढें: SNP vs SLK CPL 2024: सेंट लूसिया किंग्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 5 विकेट से हराया, एविन लुईस की शतकीय पारी गई बेकार
मैच की बात करें तो सिंगापुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। हांगकांग की ओर से जीशान अली ने 35 गेंद में 70 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान निजाकत खान ने 20 बॉल पर 34 रन, बाबर हयात ने 20 गेंदों में 24 रन और ऐज़ाज़ ख़ान ने 30 रन बनाए। वहीं सिंगापुर की और रमेश कालीमुथु ने 4 ओवर में 63 सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा अक्षय पुरी ने 3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट, अनीश परम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट और हर्ष भारद्वाज 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटके.
हालांकि दूसरी पारी के दौरान बारिश ने मैच बाधित किया. जिसके कारण सिंगापूर को 8 ओवर में 93 रनों का टारगेट मिला. जवाब में सिंगापूर की 4 विकेट खोकर 73 रन ही बना पाई. सिंगापूर की ओर से कप्तान मनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 9 गेंदों में 22 रन बनाए. इसके अलावा अरित्रा दत्ता ने 18 रन बनाए. वहीं हांगकांग की ओर से एहसान खान ने सबसे ज्यादा दो ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

