SL vs HKC, Asia Cup 2025 Scorecard: श्रीलंका ने हांगकांग, चीन को 149 रनों पर रोका, निजाकत खान ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के 8वें मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और हांगकांग को बल्लेबाजी का मौका दिया. हांगकांग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs Hong Kong China National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का 8वां ग्रुप बी मुकाबला 15 सितंबर (सोमवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला रहा हैं. एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के 8वें मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और हांगकांग को बल्लेबाजी का मौका दिया. हांगकांग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा हैं. श्रीलंका ने जीता टॉस, हांगकांग, चीन को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
हांगकांग की ओर से कप्तान निजाकत खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 38 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. ओपनर अंशुमन रथ ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 48 रन बनाए और टीम को संभालने में अहम योगदान दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज ज़ीशान अली ने 17 गेंदों पर 23 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि यासिम मुरतजा 5 रन बनाकर आउट हुए.
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की. दुष्मंथा चमीरा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा वानिंदु हसरंगा और कप्तान दासुन शनाका ने एक-एक विकेट झटका हैं. महेश तीक्षाना ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 22 रन दिए और हांगकांग के बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किलें खड़ी कीं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 150 रनों की दरकार होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

