Pakistan T20I Squad vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और रऊफ हारिस को नहीं मिली जगह
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team T20I Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है. 15 सदस्यीय टीम की अगुआई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) करेंगे. टीम में बाबर आजम (Babar Azam), मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan), शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और हारिस रऊफ (Haris Rauf) को जगह नहीं मिली है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL 2025-26) खेल रहे हैं. संभवत: इसी वजह से उन्हें इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. मोहम्मद रिजवान वैसे भी टी20 सेटअप से बाहर चल रहे हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 4th T20I Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. 23 साल के ख्वाजा नफे पाकिस्तान शाहीन टीम का हिस्सा रहे हैं. पाकिस्तान टीम में ऑलराउंडर शादाब खान की वापसी हुई है. शादाब भी बीबीएल खेल रहे हैं और इस लीग में उनका बतौर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन रहा है. उस्मान तारिक, मोहम्मद सलमान मिर्जा, और अब्दुल समद को भी मौका दिया गया है.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान सीरीज का शेड्यूल (SL vs PAK T20I Schedule)

पहला T20I, 7 जनवरी, दांबुला

दूसरा टी20I, 9 जनवरी, दांबुला

तीसरा टी20 मैच, 11 जनवरी, दांबुला

पाकिस्तान टीम श्रीलंका दौरे पर 7, 9 और 11 जनवरी को 3 टी20 मैच खेलेगी. तीनों ही मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह सीरीज पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है. इस सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है. विश्व कप की टीम में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हो सकती है.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान की टी20 टीम में वापसी हुई हैं. शादाब खान के पास 112 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है. शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए 112 विकेट चटकाए और 792 रन बनाए. श्रीलंका टूर पर सलमान अली आगा ही पाकिस्तानी टीम की अगुवाई करेंगे.

टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाना है. पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो, श्रीलंका में खेलेगा. टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. तीन अन्य टीमें नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए हैं.

श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.