India Women vs Sri Lanka Women, 4th T20I Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 4th T20I Match Toss Winner Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 28 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सीरीज अजेय बढ़त बनाना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. पहले मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली थी. दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने 113 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

ऐसा रहा तीसरे मैच का हाल

तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया का यह फैसला सही साबित हुआ. श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाई. इमेशा दुलानी के बल्ले से 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 27 रन निकले. टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए. जवाब में शफाली वर्मा ने 79 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को 13.2 ओवर में जीत दिला दी.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W T20I Head To Head)

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक महिला क्रिकेट का कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है. वहीं इस स्टेडियम में मेंस टीम ने चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसके बाद पिच को लेकर यदि अंदाजा लगाया जा सके तो रिकॉर्ड के अनुसार ये बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद हो सकती है. वहीं इन चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां दो मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम भी मुकाबले जीतने में कामयाब रही है. ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच का देखने को मिला है.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND W vs SL W Toss Winner Prediction)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 टॉस जीते हैं जबकि श्रीलंका की टीम ने महज 12 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 4th T20I Playing XI Prediction )

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.