साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश में कोरोना संकट के बीच तेल के दामों में भी इजाफा हो रहा है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा रखी है. इसके साथ ही तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष पूरी तरह केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन किया है.
देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढती जा रही है. कोविड-19 से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें अपने स्तर पर काम कर रही हैं. हालांकि कोरोना की वैक्सीन मार्केट में अब तक मौजूद नहीं है. भारत सहित पूरी दुनिया के लोग कोरोना वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 से पीड़ित 16,922 नए केस सामने आए हैं.
25 जून 1975 का दिन भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में जाना जाता है. आज ही के दिन साल 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई थी. जिस वक्त देश में इमरजेंसी लागू हुई थी केंद्र की सत्ता पर कांग्रेस काबिज थी. यही कारण है कि विपक्ष आपातकाल के इस फैसले को लेकर समय-समेत पर कांग्रेस पर हमला बोलता रहा है. देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ बॉर्डर पर नेपाल और चीन के साथ जारी तनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है.
राशिफल 25 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आप आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. वृषभ- आज के दिन आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, कोर्ट से जुड़े मामलों को लेकर अच्छी खबर आ सकती है.
कोरोना वायरस महामारी के चलते हर मोर्चे भी देश में नुकसान झेलना पड़ा है. इसी के तहत आर्थिक हालत पर चर्चा करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की बैठक हुई है. इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 1540 सहकारी बैंकों को अब आरबीआई के तहत लाने का फैसला लिया गया है.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं. दरअसल गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं. इसके साथ ही चीन को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. चीन की इस कायराना हरकत के बाद भारत के रुख ने उसकी चिंता बढ़ा रखी है.
देश में कोरोना महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा रखी है. कोरोना के मामले देश में 4 लाख 56 हजार के पार चले गए हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी बीच तेल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल में दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपना विरोध जताते हुए रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल पर मार्च निकाला है.
कोरोना महामारी के बीच बाबा रामदेव की पतंजलि ने कोविड-19 बीमारी के इलाज की दवा कोरोनिल बनाने का दावा कर दिया है. लेकिन आयुष मंत्रालय ने पतंजलि के इस दावे के सामने आने के बाद उसपर जांच के मद्देनजर रोक लगा दी है. आयुष मंत्रालय ने पहले ही साफ किया है कि कोरोनिल दवा को लेकर पतंजलि से जानकारी मांगी गई है. इस पर पतंजलि ने बयान जारी कर कहा कि मंत्रालय को पूरी डिटेल्स भेजी गई है.
मणिपुर की बीजेपी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि भारतीय जनता पार्टी अपनी तरफ से एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हुई नहीं दिख रही है. इससे पहले बीजेपी-एनपीपी ने मंगलवार को सूबे में राजनीतिक घमासान के मद्देनजर बातचीत की. दोनों पार्टियों के नेताओं ने कई दौर की बैठक की है.
राशिफल 24 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. वृषभ- आज आपका दिन बेहद ही सामान्य रहेगा, कोई पुराना काम बन सकता है.
राशिफल 23 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. वृषभ- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा
राशिफल 22 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से देश में बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 के मामलो में भी तेजी बरकरार है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार सुबह कोरोना को लेकर ताजा आंकड़े जारी किये हैं. इसके अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के सबसे अधिक 15,413 नए मामले दर्ज किये गए है. साथ ही 306 लोगों की जान गई है.
कोरोना माहमारी का एक तरफ प्रकोप भारत सहित पूरी दुनिया में जारी है तो दूसरी तरफ बॉर्डर पर आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. भारतीय सेना की तरफ से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है. इसी कड़ी रविवार को एक बार फिर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है. जिसमें एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है.
कोरोना संकट(Coronavirus Pandemic) के बीच वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखना शुरू हो चुका है. आज के दिन इस अद्भुत खगोलीय घटना की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में यह दिखने वाला है. 21 जून यानि आज के सूर्य ग्रहण की सबसे खास बात यह है कि यह साल के सबसे बड़े दिन लग रहा है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले में भी कोई कमी नहीं आई है. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना को लेकर ताजा आंकड़े सुबह जारी किये हैं
21 जून यानि आज भारत सहित दुनियाभर में छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. कोरोना वायरस महामारी के कोहराम को ध्यान में रखते हुए इस बार की थीम "घर पर योग और परिवार के साथ योग है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में योग बहुत जरूरी है.
भारत सहित पूरी दुनिया में आज छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार की थीम "घर पर योग और परिवार के साथ योग है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. मोदी ने कहा कि योग दिवस एकजुटता का दिन है. जो हमें साथ लाता वही तो योग है इस बार योग दिवस की 'थीम योग एट होम है', हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग करने वाले हैं.
Surya Grahan 2020 Horoscope: राशिफल 21 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
रविवार यानि 21 जून को भारत सहित उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़े दिन की गवाह बनने वाली है. बताना चाहते है कि कल सूर्य आकाश में अपनी उच्चतम स्थिति में पहुंच जाएगा और दोपहर को इसकी छाया गायब हो जाएगी. वैसे 21 जून सूरज की रोशनी के हिसाब से घंटों के संदर्भ में साल का सबसे बड़ा दिन रहने वाला है. पूरी दुनिया के लोग ग्रीष्मकालीनसूर्य उदय को स्टोनहेंज पर लाइव देख सकते हैं.