साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
10 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. बिना वजह किसी से न उलझें.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. कोरोना का कहर उत्तर प्रदेश में भी जारी है. सूबे से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है. पिछले कई दिनों से यूपी में आंकड़ों के अनुसार कोरोना के मामले तेजी से बढे हैं. यूपी में पिछले 24 घंटों के भीतर 1,248 नए केस सामने आए हैं.
यूपी के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टर माइंड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से आज सुबह गिरफ्तार किया है. इस पुरे मामले में सूबे की सरकार शुरू से ही निशाने पर है. विकास दुबे के ऊपर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बड़ी तेजी से देश में बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या में भी कमी नहीं आ रही है. कोरोना की इस लड़ाई में केंद्र के साथ मिलकर सभी राज्य सरकारें काम कर रही हैं. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने मीडिया से बातचीत कर ताजा हालात पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीवी पर हम देख रहे हैं कि कोविड-19 कहर को लेकर विश्व में तीसरे पायदान पर है.
यूपी के कानपुर में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले को लेकर सूबे की योगी सरकार शुरू से ही विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. यही कारण है कि पुलिस लगातार उसपर शिकंजा कस रही थी. आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई है.
एयरलाइंस एयर एशिया द्वारा बर्खास्त किये गए पायलट गौरव तनेजा ने अपना एक नया गेमिंग चैनल लॉन्च किया हुआ है. इस चैनल को गौरव ने रसभरी के पापा नाम दिया हुआ है. उनका पहला ही वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. उनके पहले वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. इसके साथ ही 46 हजार ने सब्सक्राइब किया हुआ है.
राशिफल 9 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद से आर्थिक मोर्चे पर भारत ने चीन को काफी नुकसान पहुंचाया है. यही कारण है कि चीन के तेवर पूरी तरह नर्म पड़ गए हैं. इसी बीच खबर है कि बॉर्डर पर पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 पर चीन दो किलोमीटर पीछे हट गया है.
यूपी के कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले के आरोपी विकास दुबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है.इसी बीच यूपी एसटीएफ की टीमें आरोपी विकास दुबे के गांव पहुंची हैं. बिकरू गांव को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.
यूपी के कानपुर में कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं. सूबे की योगी सरकार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाब लगातार बना हुआ है. विपक्ष लगातार इस मसले को लेकर हमलावर बना हुआ है. यही कारण है राज्य की बीजेपी सरकार विकास दुबे के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड़ में नजर आ रही है.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमितो की संख्या 7 लाख 20 हजार के पार चली गई है. जबकि भारत में कोरोना की चपेट में आने से 20,160 लोगों की मौत हुई है. कोरोना महामारी के चलते आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान देश में उठाना पड़ रहा है. इसके साथ ही कई उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं. कोरोना की लड़ाई में केंद्र के साथ मिलकर सभी राज्य सरकारें काम कर रही हैं.
राशिफल 5 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. वृषभ-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे.
राशिफल 4 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. वृषभ- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है.
राशिफल 3 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
राशिफल 2 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. वृषभ-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर को लेकर तनाव खत्म नहीं है. लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद से ही भारत में इसकी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. चीन को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से सख्त नजर आ रही है. आर्थिक मोर्चे पर चीन को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने चीन के 59 एप पर बैन लगाया है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 5 लाख 85 हजार के पार चली गई है. इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई यानि आज मनाए जा रहे 'डॉक्टर्स डे' के खास मौके पर देश के तमाम Doctors को सलाम किया है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज सुबह एक बार फिर आतंकियों ने सीआरपीएफ के पेट्रोलिंग दल पर हमला किया है. सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की है. इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है.
राशिफल 1 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे.
देश में कोरोना ने पहले ही अपना कहर बरपाया हुआ है. इसके साथ ही टिड्डी दल ने भी आम जनता की चिंता बढ़ा रखी है. टिड्डियों ने बड़ी संख्या में पेड़ों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है. पाकिस्तान से भारत में घुसे टिड्डियों ने राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कहर बरपाया हुआ है. इसी कड़ी में यूपी के आगरा में टिड्डी दल ने काफी नुकसान फसलों सहित पेड़-पौधों को हुआ है.