जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी हमले के दौरान बाल-बाल बचा 3 साल का मासूम, मसीहा बनकर पुलिस ने गोलियों की चपेट में आने से बच्चे को बचाया
जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज सुबह एक बार फिर आतंकियों ने सीआरपीएफ के पेट्रोलिंग दल पर हमला किया है. सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की है. इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है.
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज सुबह एक बार फिर आतंकियों (Terrorist Attack) ने सीआरपीएफ (CRPF) के पेट्रोलिंग दल पर हमला किया है. सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की है. इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है. साथ ही एक नागरिक की भी मौत हुई है. इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है.हमले के दौरान एक तीन साल के बच्चे को पुलिस ने गोली लगने से बचाया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से बताया कि सोपोर में आतंकी हमले के दौरान गोलियों की चपेट में आने से पुलिस ने एक 3 साल के बच्चे को बचा लिया है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू जारी है. यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सीआरपीएफ के पेट्रोलिंग दल पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद; 3 घायल
ANI का ट्वीट-
Police rescued a 3-year-old boy from getting hit by bullets during the terrorist attack in Sopore: Jammu & Kashmir Police https://t.co/T5hGdXkRAs pic.twitter.com/JaoSjrzsOD
— ANI (@ANI) July 1, 2020
वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से भारी गोलीबारी चल रही है. इलाके में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर है. इस आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोपोर के मॉडल टाउन में आतंकवादियों ने एक नाका पार्टी पर हमला किया है. इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

