साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुआ राजनीतिक घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है. सचिन पायलट जहां इस मामले में सामने नजर नहीं आ रहे है. वहीं अशोक गहलोत अब तक कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने में कामयाब हुए हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. राजस्थान हाईकोर्ट में बीजेपी नेता मदन दिलावर की याचिका पर सुनवाई शुरू कर उसे खारिज कर दिया है. मदन दिलावर ने बीएसपी के 6 विधायकों के कांग्रेस में मर्जर के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.
पालघर मॉब लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को पुलिसकर्मियों के रोल को लेकर जांच की स्थिति से अवगत करने के लिए कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को चार्जशीट की कॉपी की प्रति भी उसके समक्ष दाखिल करने के लिए कहा है. इस मामले में अब तीन सप्ताह बाद सुनवाई होने वाली है.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही हालात और भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. बॉर्डर पर जारी तनाव को कम करने के लिए भारत-चीनी सैनिकों के बीच कई स्तर की बातचीत हुई है. लेकिन अब तक कोई अच्छी खबर सामने नहीं आई है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच कुलगाम में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के सरपंच की गोली मरकर हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई वे अपने घर के बाहर खड़े थे.
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. कोविड-19 की वैक्सीन जब तक मार्केट में नहीं आई आती है तो इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. इसी बीच फेसबुक,ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को हटा दिया है. दरअसल ट्रंप कोरोना को लेकर गलत जानकारी दोनों जगह फैला रहे थे. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने राष्ट्रपति की पोस्ट को हटा दिया है जो पूरी तरह से गलत थी.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एक अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यह आग अहमदाबाद के नवरंगपुरा में आज कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल के आईसीयू में लगी थी. इस भीषण आग में आठ मरीजों की मौत हुई है.
राशिफल 6 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएं. वृषभ- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर की आधारशिला रख दी है. भूमि पूजन के बाद एक तरह राजनीतिक नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है तो दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम ने राम मंदिर की आधारशिला रखकर कार्यालय की शपथ का उल्लंघन किया है.
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त यानि आज राम मंदिर का भूमि पूजन किया. इस खास मौके पर सब कुछ शुभ मुहूर्त के हिसाब से हुआ है. इसके साथ ही अब मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया है. पीएम मोदी ने राम मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं हैं. भूमि पूजन के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है. शाह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण असंख्य रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग-संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है.
अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न हुआ. इसके साथ ही भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी गई है. इस कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांच अगस्त अब इतिहास के पन्नों में ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जाएगा. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक धोती कुर्ते में नजर आए. मोदी ने गोल्डन येलो रंग का कुर्ता पहना है. वैसे धार्मिक कार्यों में पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है.
अयोध्या में भूमि पूजन के लिए महज कुछ ही समय बचा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की. इस दौरान उन्हें पगड़ी पहनाई गई. अयोध्या में भूमि पूजन समारोह को लेकर सुबह से ही राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है.
अयोध्या में पूजा शुरू हो गई है. राम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही 5 अगस्त की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी समय जहां पहुंच सकते हैं. भूमि पूजन समारोह को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है. विपक्षी नेताओं की तरफ से इस मामले में सुबह से ही बयानबाजी शुरू है. असदुद्दीन ओवैसी, दिग्विजय सिंह, मायावती के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
अयोध्या में राम मंदिर पूजन समारोह पर पुरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. इस कार्यक्रम के मद्देनजर यूपी में हाईअलर्ट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं. हनुमानगढ़ी मंदिर में पीएम मोदी पूजा करने वाले हैं. इसके बाद वे शुभ मुहूर्त के समय प्रधानमंत्री राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. दूसरी तरफ इस समारोह को लेकर राजनीति शुरू है.
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. एक तरफ भूमि पूजन समारोह होने जा रहा है तो दूसरी तरफ इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले के फैसले से पहले से ही इस मसले पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है.
राशिफल 5 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.वृषभ- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
राशिफल 4 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है
राशिफल 3 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें. वृषभ-आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. कोई भी काम हो तो सोच समझकर करें.
कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं रहा है. कोरोना से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या साढ़े 17 लाख के पार चली गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के गृहमंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस कर रही है. दूसरी तरफ इस केस में रोजाना नई चीजें सामने आ रही है. साथ ही मुंबई पुलिस की जांच पर परिवार सहित कई लोग लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. यह मामला इतना हाईप्रोफाइल है कि सीबीआई जांच की मांग भी हो रही है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार यानि 5 अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम होने जा रहा है. इस समारोह के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. खास बात यह है कि राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं. इसके साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी उमा भारती, आरएसएस चीफ मोहन भागवत सहित 200 लोगों के शामिल होने की खबर है.