साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई ऐसी फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं जो लोगों को भ्रमित करती है. साथ ही फेक खबरों पर पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से बयान भी सामने आता है. जिसमें फर्जी खबरों के बारें में बताया जाता है. बताना चाहते हैं कि आज ही खबर सामने आयी कि देश में स्कूल-कॉलेज 15 अक्टूबर से खुलने वाले हैं.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड -19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन की शुरुआत मार्च में हुई थी. इसके बाद कई फेज में लॉकडाउन लगाया गया. जिसके चलते आर्थिक मोर्चे पर सेक्टर को नुकसान हुआ है. इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के एक बुजुर्ग दंपति का वीडियो वायरल हुआ था जो कि बाबा का ढाबा मालवीय नगर में चलातें हैं.
राशिफल 8 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. मिथुन- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन है. यही कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपनी तरफ से वोटरों को अपनी ओर करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं. साथ ही आरजेडी-कांग्रेस, जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सहित अन्य ने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसी बीच राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल जेडीयू में टिकट को लेकर घमासान शुरू हो गया है.
इंडियन प्रीमियर लीग में चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का आज मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. एमएस धोनी की टीम चेन्नई चाहेगी की वह अपने इससे पहले के मैच के प्रदर्शन को बरकरार रखे. टॉस के लिए दोनों ही टीम के कप्तान शाम 7 बजे मैदान में आएंगे. जबकि मैच का लाइव प्रसारण शाम साढ़े सात बजे से होगा. आज के मैच को डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव दर्शक देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले के बाद से ही सूबे की बीजेपी सरकार निशाने पर है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमलावर है. दरअसल इस पुरे मामले में प्रशासन का रवैया शुरू से ही सवालों के घेरे में रहा है. कांग्रेस हर मोर्चे पर योगी सरकार को घेरती नजर आ रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस ने हाथरस मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र आरोपियों को बचाने के लिए रचा जा रहा है.
राशिफल 7 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के बाद एनडीए ने भी सीटों की घोषणा कर दी है.नीतीश कुमार ने बताया कि जहां जेडीयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं बीजेपी 121 सीटों पर किस्मत आजमाने जा रही है. जेडीयू अपने खाते में मिली सीटों में से 7 सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी हम को देगी. जबकि बीजेपी अपने कोटे से वीआईपी को कुछ सीटें देगी. इसी कड़ी में बीजेपी ने उन सीटों का ऐलान किया है जहां से उसकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.
कृषि बिल को लेकर देश में घमसान जारी है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार हमलवार है. हालांकि केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से कृषि बिल को पास करा लिया है. किसान बिल के खिलाफ पंजाब से हरियाणा तक ट्रैक्टर रैली निकाली. इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो बिचौलियों के समर्थन में जब सड़क पर उतरते हैं तो देश को आश्चर्य नहीं होता है.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीटों को लेकर मचा घमासान चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आखिरकार खत्म हो गया है. यही कारण है कि आज एनडीए ने आज सीटों का ऐलान कर दिया है. बताना चाहते हैं कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में जेडीयू 122 पर चुनाव लड़ेगी. जबकि भारतीय जनता पार्टी 115 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाने जा रही है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले को लेकर सूबे की पुलिस और सरकार दोनों ही विवादों में है. इस मसले पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई है. साथ ही पुलिस का रवैया शुरू से ही कटघरे में रहा है. विपक्ष इस मसले पर हमलवार है. पीड़िता के परिवार से कई नेताओं ने मुलाकात भी की है. इसी बीच आरपीआई नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पीड़िता के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है.
आईपीएल 2020 के 13वें सीजन के 20वें मैच में आज यानि मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. इंडियन प्रीमियर लीग का यह रोमांचक मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई के हौसले पिछले मैच में जीत मिलने के चलते बुलंद है जबकि राजस्थान पर थोड़ा दबाब जरूर होगा.क्योंकि उसे पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.
राशिफल 6 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. वृषभ- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा.
राशिफल 5 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
देश में कृषि बिल को लेकर घमासान जारी है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस बिल को लेकर केंद्र पर हमलावर है. इसके साथ ही बिल को लेकर पंजाब और हरियाणा में किसानों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन में हिस्सा लिया. वे टैक्टर रैली भी करने वाले हैं. पंजाब के मोगा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरन उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस दिन सत्ता में आएगी, हम तीनों काले कानून को खत्म कर देंगे.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले और अंतिम संस्कार को लेकर राज्य सरकार और पुलिस विवादों है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस मसले पर यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने तो हाथरस मामले को लेकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी कड़ी में एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे खराब बर्ताव डीएम ने किया है. बावजूद इसके उन्हें कौन बचा रहा है.
कृषि बिल को केंद्र की मोदी सरकार ने भले ही लोकसभा और राज्यसभा से पास करा लिया हो. लेकिन इस बिल को लेकर शुरू से ही कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष हमलावर है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कृषि बिल के विरोध में पंजाब के मोगा में ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करने वाले हैं. वह इस दौरान खुद ट्रैक्टर रैली चलाएंगे. कांग्रेस नेता की रैली का समापन हरियाणा में होने वाला है. यही कारण है कि इसे लेकर अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है. इस चुनाव में तीसरा मोर्चा भी उभर कर सामने आया है. हालांकि चुनाव के नतीजों के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कि सूबे की गद्दी पर कौन बैठेगा. इसी बीच एनडीए में भी सीट बंटवारे को लेकर बात बनने की खबर सामने आ रही है. खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार ने 50-50 के फॉर्मूले पर हामी भरी है. हालांकि इसे लेकर औपचारिक ऐलान होना बाकी है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले के बाद से ही सूबे की योगी सरकार सवालों के घेरे में है. लगातार विपक्ष हर मोर्चे पर सरकार को घेरता नजर आ रहा है. साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठे हैं. डीएम द्वारा परिवार को धमकाने का मामला भी सुर्खियों में है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बीएसपी प्रमुख मायावती ने योगी सरकार को घेरते हुए सवाल पूछा है कि पीड़ित परिवार ने हाथरस के डीएम पर धमकाने सहित कई आरोप लगाए हैं ऐसे में उनके रहते निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है.
लखनऊ, 4 अक्टूबर. उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाथरस में हुए गैंगरेप के बाद से ही सूबे के अलग-अलग जगहों से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिससे सूबे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़ा हो रहा है. इसी बीच यूपी के अलीगढ से एक रेप का मामला सामने आया है. जहां दरिंदे ने चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया है.