साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
14 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. वृषभ-आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. कोई भी काम हो तो सोच समझकर करें.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddeen) ने वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के खिलाफ गदर मचाया हुआ है. बताना चाहते हैं कि अजहरुद्दीन ने सिर्फ 37 गेंदों पर शतक ठोंक दिया है. वैसे यह शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दुसरे सबसे तेज शतकों में से एक है. हालांकि अजहरुद्दीन इस दौरान पंत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा था. वैसे यह मैच ड्रॉ हो गया लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. चोटिल होने के बावजूद हनुमा विहारी ने मैदान पर मोर्चा संभाले रखा. जिसकी जमकर तारीफ भी हुई. लेकिन बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो को टीम इंडिया के बल्लेबाज की यह पारी रास नहीं आयी. उन्होंने इसकी आलोचना सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर की. हालांकि इस दौरान उन्होंने हनुमा विहारी का नाम पोस्ट में गलत लिखा.
मध्य प्रदेश के मुरैना के बाद अब राजस्थान में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है. यह पूरा मामला आज सूबे के भरतपुर से सामने आया है. इस पुरे मामले को लेकर हडकंप मच गया है.
देश में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हो रहा है. उसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. हालांकि वैक्सीन को लेकर बयानबाजी का दौर थमा नहीं है. वैक्सीन को लेकर कई नेताओं ने सवाल भी उठाए हैं. इसी बीच आईसीएमआर के डॉक्टर समीरन पांडा ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर कहा कि दोनों ही सुरक्षित हैं.
देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. दिल्ली सहित कई राज्यों में कोविशील्ड की पहली खेप पहुंचाई जा चुकी है. ऐसे में वैक्सीनेशन का काम 16 जनवरी से शुरू होने वाला है. हालांकि वैक्सीन को लेकर सियासी बयानबाजी भी थमी नहीं है. इसी बीच झारखंड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कोई संशय है तो मैं सबसे पहले खुद पर उसे लगाऊंगा.
देश में कोरोना वैक्सीन की खेप देश के हर राज्य में पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन को लेकर राज्य की योगी सरकार ने दिशानिर्देश जारी किये हैं. इसके साथ वैक्सीन की पहली खेप लखनऊ में पहुंच गई है. जिसके बाद यह गाइडलाइन के हिसाब से सभी को लगाई जाएगी. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि अनुशासन और मर्यादा का पालन कर अपनी बारी का इंतजार करें.
बिहार में आपराधिक मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यही कारण है कि सूबे की सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. आरजेडी लगातार राज्य में हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है. इसी बीच एक बार फिर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पूछा है कि महाजंगल राज का महाराजा कौन है?
बेटियों के माता-पिता अपनी लाड़ली का भविष्य बेहतर रहे और उसकी पढाई सहित शादी में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसे ध्यान में रखकर सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे इन्वेस्ट करते हैं. एसएसवाई (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के लिए सबसे बेस्ट सेविंग्स स्कीम है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही 21 साल के होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में भरा गया पैसा मैच्योर हो जाता है.
13 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. यह चर्चित मसला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. जिसके चलते देश की सबसे बड़ी अदालत ने तीनों कृषि कानूनों पर फिलहाल रोक लगा दी है. बावजूद इसके देश का सियासी पारा गरमाया हुआ है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि किसान जो मांग रहा है, वो मिल नहीं रहा..जो नहीं चाहिए, वो जबरन दिया जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते नए विकल्प पर मंथन शुरू है.इसी बीच खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही टेस्ट सीरीज में रविन्द्र जडेजा की जगह कौन खेलेगा इसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है.
अक्सर त्योहारों के मौके पर सीआरपीएफ जवानों का जश्न का वीडियो सामने आता रहता है. जिसमें ये जवान अपनी बटालियन के साथ खुशियां मनाते दिखाई पड़ते हैं. लोहड़ी के खास मौके पर एक वीडियो जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से सामने आया है जहां सीआरपीएफ के जवान जश्न मनाते हुए वीडियो में दिख रहे हैं.
कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. करीब दो महीने से हजारों किसानों ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर मोर्चा खोला हुआ है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी पहुंचा है. कोर्ट ने फिलहाल तीनों कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है. इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की है.
बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर माता-पिता पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना पसंद करते हैं. जिससे उनकी लाड़ली की पढाई और शादी में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए. सरकार की यह योजना आम आदमी में काफी प्रसिद्द है. लेकिन कई बार किसी वजह से उसमें पैसा आप जमा नहीं कर पाते हैं. जिससे आपका यह खाता बंद हो जाता है. ऐसे में आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे आप सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को दोबारा चालू करा सकते हैं.
12 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें. वृषभ- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं,
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है नाइक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं. जबकि उनकी पत्नी की इस हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच आज ड्रा हो गया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा आज भारी दिख रहा था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया. सिडनी मैच में टिकाऊ पारी खेलने वाले हनुमा विहारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि हनुमा विहारी चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ही पहले ही सियासी पारा यहां गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी एक दुसरे पर हमलावर हैं. इसके साथ ही अन्य दलों की तरफ से भी तैयारियां शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से ममता बनर्जी पर जवाबी हमले जारी हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे सूबे की जनता के मिजाज से डर गई हैं.
आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे सोमनाथ भारती को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है. दरअसल वो जब पुलिस वालों से बातचीत कर रहे थे तभी उनके ऊपर एक शख्स ने स्याही फेंक दी. खबर है कि उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.