लाइफस्टाइल

January 13, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

13 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.

January 13, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

13 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग - सफेद

वृषभ- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ रंग -नीला

मिथुन- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ रंग - भूरा

कर्क- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी के लिए अच्छा दिन है.

शुभ रंग - क्रीम

सिंह- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ रंग -गुलाबी

कन्या- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. परिवार का साथ मिलेगा.

शुभ रंग - पीला

तुला-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.

शुभ रंग -हरा

वृश्चिक- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. साथ ही आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ रंग -पर्पल

धनु- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग - भगवा

मकर- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें. कोर्ट से जुड़े मामले सुलझेंगे.

शुभ रंग - नारंगी

कुंभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. पत्नी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ रंग - नीला

मीन- आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ रंग -क्रीम

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).