देश

Lohri 2021: जम्मू में लोहड़ी का जश्न मनाते दिखे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवान, सामने आया वीडियो

अक्सर त्योहारों के मौके पर सीआरपीएफ जवानों का जश्न का वीडियो सामने आता रहता है. जिसमें ये जवान अपनी बटालियन के साथ खुशियां मनाते दिखाई पड़ते हैं. लोहड़ी के खास मौके पर एक वीडियो जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से सामने आया है जहां सीआरपीएफ के जवान जश्न मनाते हुए वीडियो में दिख रहे हैं.

Lohri 2021: जम्मू में लोहड़ी का जश्न मनाते दिखे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवान, सामने आया वीडियो
लोहड़ी जा जश्न मनाते जवान (Photo Credits-ANI Twitter)

Happy Lohri 2021: अक्सर त्योहारों के मौके पर सीआरपीएफ जवानों का जश्न का वीडियो सामने आता रहता है. जिसमें ये जवान अपनी बटालियन के साथ खुशियां मनाते दिखाई पड़ते हैं. लोहड़ी के खास मौके पर एक वीडियो जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से सामने आया है जहां सीआरपीएफ के जवान जश्न मनाते हुए वीडियो में दिख रहे हैं.

बता दें कि जम्मू से सामने आए एक वीडियो में में लोहड़ी का जश्न मनाते केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवान दिखाई दे रहे हैं. जवान एक गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बड़ी तादात में जवान दिख रहे हैं जो लोहड़ी का जश्न मनाते दिख रहे हैं. यह भी पढ़ें-Happy Lohri Messages 2021: लोहड़ी के शुभ पर्व पर WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, SMS, GIF Images, Wallpapers के जरिए मैसेज भेजकर अपने रिश्तेदारों को दें बधाई

जश्न मनाते दिखे CRPF के जवान, देखें वीडियो-

गौर हो कि लोहड़ी का त्यौहार खासकर पंजाबी समुदाय के लोग बड़े धूम से मनाते हैं. इस साल बुधवार यानि कल यह त्यौहार मनाया जाएगा. इस दिन पंजाबी व सिख समुदाय के लोग आग जलाकर तिल ,गुड, रेवड़ी और मूंगफली चढाते हैं. लोहड़ी के दिन आप अपने दोस्तों को मैसेज भेजकर भी बधाई दे सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).