देश

Road Accident: केंद्रीय मंत्री Shripad Naik सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, पत्नी की हुई मौत

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है नाइक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं. जबकि उनकी पत्नी की इस हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुआ है.

Road Accident: केंद्रीय मंत्री Shripad Naik सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, पत्नी की हुई मौत
श्रीपद नाइक (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरु, 11 जनवरी 2021. केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है नाइक सड़क हादसे (Road Accident) में बुरी तरह घायल हो गए हैं. जबकि उनकी पत्नी की इस हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुआ है.

ज्ञात हो कि सड़क हादसा कैसे हुआ है इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आयी है. इस हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल हालत में उन्हें और उनकी पत्नी को वहां ले जाया गया है. लेकिन खबर है कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है. यह भी पढ़ें-Union AYUSH Minister Shripad Naik Discharged From Hospital: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक COVID-19 से हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

ANI का ट्वीट-

वहीं खबर है कि केंद्रीय मंत्री नाइक की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर इलाज में जुटी हुई है. इससे पहले नाइक कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज गोवा के पणजी में चला था फिर ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).