सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
16 जुलाई मंगलवार यानी कल साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) लगनेवाला है. ये साल का दूसरा और अंतिम चन्द्रग्रहण होगा. हिन्दू धर्म में ग्रहण को काफी महत्व दिया जाता है. हिंदू पंचांग की मानें तो इस बार चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है. इस चंद्रग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है.
लंदन के एक अस्पताल में कुल 55 घंटों के संयुक्त ऑपरेशन के बाद दुर्लभ जुड़वा बच्चियों को अलग किया गया है. ऑपरेशन ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट हॉस्पिटल में दो साल की जुड़वा बहनों सफा और मारवा उल्लाह के तीन बड़े ऑपरेशन हुए. उत्तरी पाकिस्तान की लड़कियों का फरवरी में आखिरी ऑपरेशन हुआ था. वे अब लंदन में ठीक हो रहे हैं और 2020 में अपने वतन लौटने की योजना बना रहे हैं.
ट्रांसजेंडर्स द्वारा भीख मांगने को आपराधिक गतिविधि बताने वाले 'ट्रांसजेंडर्स पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) विधेयक, 2019 के विवदित प्रावधान को हटा लिया गया है. इस विधेयक को केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दी. इस विधेयक से उस प्रावधान को भी हटा दिया गया है जिसके तहत ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने आपको ट्रांसजेंडर साबित करने और मान्यता प्राप्त करने के लिए जिला स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पेश होना अनिवार्य था.
आईआईटी-बॉम्बे जल्द ही अपने परिसर में मवेशियों की देखभाल करने के लिए एक शेल्टर बनाने वाला है. संस्थान के अधिकारी और परिसर में गौ प्रेमी संघ उन क्षेत्रों की पहचान करने की योजना बना रहे हैं जहां मवेशियों के लिए स्वतंत्र रूप से घुम सके और जो आवासीय और शैक्षणिक क्षेत्रों से थोड़ा दूर रहे. गुरुवार की भयावह दुर्घटना में दो सांडों ने एक 21 वर्षीय छात्र पर हमला कर दिया.
किसी ने सच ही कहा है जहां चाह है वहां राह है. अगर कोई कुछ करने की ठान ले तो उसे कोई भी नही रोक सकता. ऐसी ही एक मिसाल कायम किया है, राजस्थान के रामजल मीणा ने. उनके आगे उनकी गरीबी और पूरे परिवार की जिम्मेदार आड़े आई, उसके बाद भी उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के बाद भी पढ़ने का फैसला किया. रामजल मीणा जब 2014 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बतौर सिक्यॉरिटी गार्ड तैनात हुए तो जेएनयू का माहौल उन्हें पसंद आ गया.
सीआरपीएफ के जवानों की बहादूरी के किस्से अक्सर सुनाई देते रहते हैं. मुश्किल में फंसे लोगों को बचाने के लिए वो एक बार भी अपनी जान के बारे में नहीं सोचते हैं. बिना सोचे समझे वो अपने जान की बाजी लगा देते हैं. सीआरपीएफ के जवानों की बहादूरी का एक और मामला सामने आया है.
सबसे सम्मानित त्योहारों में से एक, गुरु पूर्णिमा नेपाल, भारत और भूटान में हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों द्वारा मनाया जाता है. आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं. इसी दिन महर्षि व्यास का अवतरण धरती पर हुआ था. व्यासजी गुरुओं के भी गुरु माने जाते हैं. इसलिए आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को सभी शिष्य अपने-अपने गुरु की विशेष रुप से पूजा करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं.
इंडियन एयरफोर्स के लोगों के लिए जिंदगी बहुत मुश्किल है और उससे ज्यादा मुश्किल उनके परिवार के लिए. लेकिन उनकी पत्नियों के लिए जिंदगी और भी ज्यादा मुश्किल हो जाती है. फरवरी में हुई विमान दुर्घटना में हमने अपने 13 वायु सेना पायलटों को खो दिया. पायलटों की शहीदी के बाद पूरे देश ने शोक व्यक्त किया, उसके बाद फिर जिंदगी उसी तरह चलने लगी.
शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय आरोपी अजय छोटेलाल एक साल तक नाबालिग का शोषण करता रहा. एक साल पहले आरोपी की मुलाकात पीड़िता से हुई, उनकी दोस्ती आगे बढ़ी. जिसके बाद उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. आरोपी पीड़िता को बेवकूफ बनाकर उसका शोषण करता रहा, इस दौरान जब उसने शादी करने की बात कही तो वो टाल मटोल करता रहा.
अलीगढ़ में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. मां बाप ने सगी बेटी की हत्या कर उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया. जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल दोनों आरोपी चाहते थे कि उनकी बेटी प्रेमी की हत्या में उनका साथ दे. लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया. बेटी के प्रेमी को मारने के बाद मां बाप ने बेटी की भी हत्या करना सही समझा, ताकि वो अपना मुंह न खोल दे.
दिल्ली के 76 वर्षीय पूर्व ट्रैफिक वार्डन हरजिंदर सिंह, शहर में एकमात्र ऑटो एम्बुलेंस ड्राइवर हैं. जो लोगों को मुफ्त में ऑटो एम्बुलेंस की सेवा प्रदान करते हैं. एक पूर्व ट्रैफिक वार्डन, हरजिंदर सिंह का ऑटो दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों ऑटो में अलग दिखाई देती है. ऑटो के पीछे हिंदी और इंग्लिश में बड़े अच्छरों में लिखा है "सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस.
लाल अंगूरों का एक गुच्छा मंगलवार को जापान में सीजन की पहली नीलामी में 1.2 मिलियन येन यानी लगभग 7,55,000 रुपये से अधिक में बेचा गया. अंगूरों की इस नस्ल का इजात 12 साल पहले किया गया था. "रूबी रोमन" नाम की अंगूरों की ये नस्ल सबसे महंगी है. ये अंगूर थोड़े खट्टे, मीठे और बहुत ज्यादा रसदार होने के लिए मशहूर है. क्योदो न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इशिकावा प्रान्त सरकार द्वारा विकसित किया गया.
16 जुलाई मंगलवार के दिन साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) लगनेवाला है. ये साल का दूसरा और अंतिम चन्द्र ग्रहण होगा. हिन्दू धर्म में ग्रहण को काफी महत्व दिया जाता है. हिंदू पंचांग की मानें तो इस बार चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है. इस चंद्रग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है. इस बार ये भारत में भी दिखाई देगा.
केन्या के सांसद रिचर्ड टोंग ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक किराने की दूकान चलाने वाले से 200 रुपये का कर्ज लिया था. 22 साल बाद वो अपना कर्ज चुकाने के लिए वापस आए. केन्या के न्यारीबारी चके निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रिचर्ड न्याका टोंगी ने 1985 से 1989 के बीच मौलाना आज़ाद कॉलेज में पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान वो वानखेड़ेनगर इलाके में काशीनाथ गवली की किराने की दुकान से किराने का सामान खरीदते थे.
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी मनाई जाती है. यह हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्योहार है. आषाढ़ी एकादशी इस साल 12 जुलाई को है. इसे शयनी एकादशी, महा एकादशी, पद्मा एकादशी या देवपद एकादशी जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है. यह त्योहार आषाढ़ मास के ग्यारहवें चंद्र दिवस पर पड़ता है. इसलिए आषाढ़ी एकादशी आज 12 जुलाई 2019 को मनाया जा रहा है.
टेक्सास का एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से गायब था, जांच पड़ताल के बाद पता चला कि शख्स को उसके 18 पालतू कुत्तों ने ही खा लिया था. जॉनसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार मंगलवार को कुत्तों के मल से बरामद हड्डी के टुकड़े 57 वर्षीय फ्रेडी मैक के थे. डिप्टी आरोन पिट्स ने बताया कि 18 मिश्रित नस्ल के कुत्ते ने मैक के शरीर, उसके कपड़ों और उसके बालों तक को खा लिया.
एक सात साल की बच्ची को अपने सूंड से घसीटकर हाथी ने उसकी हत्या कर दी. चंपुआ वन फॉरेस्ट क्षेत्र के मुंडासाही में सिनी मुंडा कल रात अपने भाई गणेश और बहन रानी के साथ सो रही थी. तभी उनके घर के किनारे जानवरों के झुंड ने हमला कर दिया. हाथी ने दीवार के एक हिस्से को तोड़ दिया, अपनी सूंड से सोती हुई बच्ची को घर से निकाला और उसे कुचल दिया. खबरों के अनुसार गणेश और रानी दीवार की चपेट में आने के बाद बहुत गंभीर स्थिति में हैं क्योंकि दीवार उनके ऊपर गिर गई थी.
अब तक आपने फिल्मों में ही देखा और सुना होगा कि मंडप में दूल्हे की शादी हो रही है और उसकी पूर्ण प्रेमिका शादी रुकवाने के लिए आ धमकती है. लेकिन मामला असल जिंदगी में भी हुआ है. ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है. 200 बाराती मेरठ के परतारपुर इलाके से पांची गांव पहुंचे थे. सब कार्यक्रम ठीक से हुआ. शादी भी शुरू हो गई, मंडप में जब दूल्हा- दुल्हन की शादी हो ही रही थी....
बुधवार 10 जुलाई को एक 19 वर्षीय युवक मौत बिल्डिंग की नौंवी मंजिल पर चढ़ते वक्त फिसलकर गिरने से हुई. युवक रात में ढाई बजे खिड़की के रास्ते अपनी प्रेमिका के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. वहां पहुंचकर उसे पता चला कि प्रेमिका का पति घर में है. इसलिए वो वापस लौटने लगा संतुलन बिगड़ने की वजह से वो नौवीं मजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. ये मामला मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके का है.
आपने किसी महिला मैकेनिकल इंजिनियर को बेस्ट बस चलाते हुए कभी नही देखा होगा. मुंबई की प्रतीक्षा दास पहली महिला बेस्ट ड्राइवर हैं. बस बहुत ही भारी गाड़ी है इसे चलाने में और घुमाने में बड़ी ही मेहनत और ताकत लगती है. इसलिए इसे सिर्फ मर्द ही चलाते थे. लोगों को लगता है कि महिलाएं अच्छी ड्राइवर नहीं हो सकती हैं और होंगी तो भारी और बड़ी गाड़ी नहीं चला सकती हैं. लेकिन प्रतीक्षा दास ने लोगों की ये सोच बदलकर रख दी हैं.