अमेरिका: अपने पालतू कुत्तों से बहुत प्यार करता था शख्स, 18 कुत्तों ने मिलकर मालिक को ही खाया, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा
टेक्सास का एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से गायब था, जांच पड़ताल के बाद पता चला कि शख्स को उसके 18 पालतू कुत्तों ने ही खा लिया था. जॉनसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार मंगलवार को कुत्तों के मल से बरामद हड्डी के टुकड़े 57 वर्षीय फ्रेडी मैक के थे. डिप्टी आरोन पिट्स ने बताया कि 18 मिश्रित नस्ल के कुत्ते ने मैक के शरीर, उसके कपड़ों और उसके बालों तक को खा लिया.
टेक्सास का एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से गायब था, जांच पड़ताल के बाद पता चला कि शख्स को उसके 18 पालतू कुत्तों ने ही खा लिया था. जॉनसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार मंगलवार को कुत्तों के मल से बरामद हड्डी के टुकड़े 57 वर्षीय फ्रेडी मैक के थे. डिप्टी आरोन पिट्स ने बताया कि 18 मिश्रित नस्ल के कुत्ते ने मैक के शरीर, उसके कपड़ों और उसके बालों तक को खा लिया. बस 2-5 इंच की हड्डी के टुकड़े बचे थे. पिट्स ने मिडिया को बताया कि हमने इससे पहले कभी भी ऐसा मामला नहीं सुना था कि कुत्तों ने मिलकर एक इंसान की पूरी हड्डियों को तोड़कर खा लिया हो. मैक को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं थीं इसलिए ये साफ नहीं हो पा रहा है कि इलाज के दौरान मैक के मरने के बाद कुत्तों ने उन्हें खाया या मरने से पहले ही मारकर खा गए. शेरिफ एडम किंग ने एक बयान में कहा कि, "किसी भी तरह से, यह बहुत भीषण घटना है और हमें फ्रेडी मैक के परिवार के प्रति सहानुभूति हैं.
खबरों के अनुसार 18 कुत्तों में से दो को उनके साथियों ने मार दिया था. 13 को उनके आक्रामक स्वभाव के कारण कैद करके रखा गया था और तीन को गोद लेने के लिए रखा गया है. जांच अधिकारी ने बताया कि मैक ने अपने कुत्तों को अच्छी तरह से खिलाया और उनकी देखभाल की. पिट्स ने बताया कि साल 2017 में मैक से उनकी बात दूसरी बात हुई थी जब उन्होंने साल 2017 में अस्पताल में कॉल किया था और पूछा था कि क्या कोई उनके कुत्तों का टेस्ट कर सकता है. पिट्स ने कहा मैक अपने कुत्तों से बहुत प्यार करते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

