ऑनर किलिंग: अलीगढ़ में प्रेमी की हत्या के बाद मां-बाप ने बेटी को भी उतारा मौत के घाट, मरा समझकर फेंका
अलीगढ़ में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. मां बाप ने सगी बेटी की हत्या कर उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया. जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल दोनों आरोपी चाहते थे कि उनकी बेटी प्रेमी की हत्या में उनका साथ दे. लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया. बेटी के प्रेमी को मारने के बाद मां बाप ने बेटी की भी हत्या करना सही समझा, ताकि वो अपना मुंह न खोल दे.
अलीगढ़ में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. मां बाप ने सगी बेटी की हत्या कर उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया. जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल दोनों आरोपी चाहते थे कि उनकी बेटी प्रेमी की हत्या में उनका साथ दे. लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया. बेटी के प्रेमी को मारने के बाद मां बाप ने बेटी की भी हत्या करना सही समझा, ताकि वो अपना मुंह न खोल दे. दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कुबूल कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रेमी आमिर की हत्या करते वक्त उनकी बेटी निशा ने देख लिया था और वो पुलिस को बताने वाली थी. गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने बेटी को ही मारना ठीक समझा. उन्होंने उसे गोली मारकर झाड़ियों में फेंक दिया था. लेकिन वो बच गई. वो जिन्दा निकली. होश आने के बाद घायल निशा ने पूरी वारदात पुलिस को बताई. इस घटना में लड़की का भाई और मामा भी शमिल थे, पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बता दें कि थाना मलावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के पास नहर की पटरी किनारे झाड़ियों में नौ जुलाई की रात को निशा के पिता, मां और मामा ने गोली मारकर उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया था, लेकिन वो घायल हो गई थी और रातभर झाड़ियों में पड़ी रही. अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल निशा को अस्पताल भर्ती कराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

