सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भोगी चार दिवसीय पोंगल त्योहार का पहला दिन है, जिसे मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है. यह प्रमुख रूप से दक्षिणी राज्यों में तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में मनाया जाता है. भोगी त्योहार भगवान इंद्र के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्हें बारिश के देवता के रूप में भी जाना जाता है.
भारत अलग-अलग धर्मों और और परंपराओं का देश है, यहां अनेकता में भी एकता दिखाई देती है. हिन्दू, मुस्लिम सिख इसाई सभी एक दूसरे के त्योहार को मिलकर मनाते हैं. 13 जनवरी 2020 की रात दिल्ली के शाहीन बाग़ में इकठ्ठा हुए सभी प्रदर्शनकारियों ने मिलकर बैंड बाजे के साथ लोहड़ी मनाई. यहां इकठ्ठा हुए प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन अधिनियम को वापस लेने और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
हाल ही में एक पाइप के अजगर फंसे हुए 6 अजगर को बचाया गया. ये मामला ओडिशा के ढेंकनाल जिले का है. ख़बरों के अनुसार ये अजगर गोजापाड़ा परियोजना के तटबंध के पास अतिरिक्त पानी छोड़ने वाले पाइप से निकाले गए. ट्विटर पर सांप को बचाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने कैप्शन के साथ शेयर किया, "ओडिशा के ढेंकनाल जिले में ह्यूम पाइप से छह पायथन बरामद.
भोगी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में संक्रांति त्योहार का पहला दिन होता है. इस बार भोगी 15 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन घर से सभी पुरानी, बिना काम की और नकारात्मक चीजें निकालकर आग में जला दी जाती हैं और अग्नि देवता से सुख और समृद्धि की कामना की जाती है. तेलगु और तमिल दोनों भाषी भोगी मनाते हैं. दिन में एक प्रमुख अनुष्ठान भोगी मुग्गुलु प्रकार की रंगोली बनाई जाती है.
लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है. इकी तारीख सौर कैलेंडर पर निर्भर करती है, इसलिए यह हर साल एक डेट पर पड़ता है. हिंदुओं के लिए यह त्योहार बहुत शुभ और महत्वपूर्ण है. हर साल 13 जनवरी को सूर्य अपनी उत्तरायण यात्रा शुरू करता है और मकर राशी या मकर रेखा पर प्रवेश करता है. उत्तरायण की अवधि को हिंदुओं द्वारा भविष्यद्वाणी माना जाता है.
लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के मौसम में संक्रांति पर मनाया जाता है. लोहड़ी का त्योहार लोगों की जिंदगी में खुशियां और उत्साह ले आता है. यह फसलों का उत्सव है, जो भारत के कोने कोने में सिखों द्वारा मनाया जाता है. यह त्योहार हरियाणा और पंजाब में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है. लोहड़ी का त्योहार भी बिक्रम कैलेंडर के साथ जुड़ा हुआ है.
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. जो छात्र हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सारणी देख सकते हैं. हरियाणा बोर्ड की जारी की गई तारीख के अनुसार, 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली हैं.
Galapagos Giant Tortoises के प्लेबॉय नेचर की वजह से इसके बहुत सारी मादा कछुओं से संबंध थे, जिसकी वजह से विलुप्त हो रही कछुओं की प्रजाति Galapagos Giant Tortoises बच गई है. 50 साल पहले इस प्रजाति के सिर्फ 14 कछुए बचे थे. इस विशाल कछुए का नाम डिएगो (Diego) है. इसे मादा कछुओं के साथ संबंध बनाना अच्छा लगता है. डिएगो कुल 800 बच्चों के पिता हैं. डिएगो ने अकेले ही अपनी पूरी प्रजाति को विलुप्त होने से बचा लिया है.
लखनऊ में ज्वेलरी की दुकान पर एक महिला और ज्वेलरी साफ़ करने वाले के बीच बहस हो गई. इस दौरान महिला के बैग में पड़े एसिड के बोतल को धक्का लगा और एसिड एक लड़की पर गिर गया. जिस महिला के बैग से एसिड निकला है, पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. एस पी एससी रावत ने बताया कि महिला ने अपने गहने साफ़ करने के लिए लिए ज्वेलर्स को दिए थे.
स्पेन के टेनेरिफ Tenerife की बिल्डिंग का वायरल होता हुआ वीडियो देखकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा. यह हैरान कर देनेवाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छोटी सी बच्ची बालकनी से बाहर आ जाती है और बिल्डिंग के एजेस पर बड़ी ही निडरता से चलती हुई दिखाई देती है.
सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि मदुरै जिले में जल्लीकट्टू प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा. मदुरै के जिला कलेक्टर ने गुरुवार को कहा था कि 21 वर्ष से कम आयु वालों को पालमेडु और अलंगनल्लूर में आयोजित जल्लीकट्टू में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब पृथ्वी चंद्रमा की सतह को सीधे छूते हुए सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध करती है और सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों सीधी रेखा में आ जाते हैं तब चंद्र ग्रहण होता है. 10 जनवरी शुक्रवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी रात 10:37 बजे से शुरू होकर अगले दिन 2:42 बजे सुबह तक चलेगा.
JKBOSE जम्मू विंटर जोन के दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने औपचारिक रूप से रिजल्ट घोषित करने की कोई भी घोषणा नहीं की थी. सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ये सूचना जारी की थी कि जल्द ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ताजा अपडेट के अनुसार JKBOSE कल जम्मू विंटर जोन के दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है. जबकि जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने औपचारिक रूप से रिजल्ट घोषित करने की कोई भी घोषणा नहीं की थी. सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ये सूचना जारी की थी कि जल्द ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.
जामा मस्जिद में हजारों लोगों के राष्ट्रगीत जन गण मन अधिनायक गाने का वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हजारों लोग जामा मस्जिद के बाहर खड़े राष्ट्रगीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो जफर अब्बास नाम के शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है, उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,'आपको क्या लगता है कि,' राष्ट्रगान सिर्फ स्कूल और थिएटर में ही गाया जाता है.
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की स्तिथि बड़ी ही दयनीय है. सोशल मीडिया पर जानवरों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इस आग की लपेट में आने से लाखों जानवर जलकर ख़ाक हो चुके हैं. फायरफाइटर्स लगातार जानवरों को आग से बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. इस दयनीय स्तिथि को देखकर लोगों आगे आ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया आग पीड़ितों की मदद कर रहे हैं.
गभग 10,000 ऊंटों को ऑस्ट्रेलिया के सूखाग्रस्त क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने का खतरा है, क्योंकि ऊंट बहुत ज्यादा पानी पीते हैं और जिसकी वजह से स्थानीय लोग खतरे में हैं. दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तर-पश्चिम में आदिवासी अधिकारियों ने इस बात के लिए मंजूरी दे दी, जो बुधवार 8 जनवरी से शुरू होने वाला है और इसके पांच दिनों तक चलने की उम्मीद है.
केलेन वार्ड उर्फ द नेकेड फिलोंथ्रोपिस्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी नेकेड तस्वीर शेयर तूफान मचा दिया है. 20 वर्षीय अमेरिकी मॉडल ने इन्स्टाग्राम के साथ साथ ट्विटर पर भी तूफ़ान मचा दिया है. हालांकि न्यूड तस्वीर पोस्ट करने के बाद उनका इन्स्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था. अपनी न्यूड तस्वीर मॉडल ने ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए पोस्ट की थी. जिसके बाद से मॉडल केलेन वार्ड लगातार इन्टरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं.
लिसा एंडरसन चिंता और डिप्रेशन से ग्रस्त हैं, लेकिन उनकी एक और हालत आपको चौंकाने वाली है. 44 वर्षीय ने खुलासा किया है कि वह हर दिन टैल्कम पाउडर का एक पूरा डिब्बा खाती हैं और पिछले 15 सालों से ऐसा कर रही हैं. एंडरसन ने बताया कि, उन्हें सबसे पहले पावडर खाने की फीलिंग तब आई जब वो इसे अपने बड़े बेटे को लगा रही थीं. ये सिलसिला साल 2004 में शुरू हुआ जो अब एक नियमित आहार में बदल गया है.
पश्चिम मिदनापुर में गर्बेटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी का बछड़ा घायल हो गया. घायल हाथी के बछड़े को बचाने के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई. वन अधिकारी (Forest Officer) बाद में बच्चे को बचाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे. हाथी के बच्चे का इलाज जारी है और फिलहाल वो ठीक है.