Haryana Board Class 10th & 12th Date Sheet 2020 Released: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक करें टाइम टेबल, देखें डायरेक्ट लिंक
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. जो छात्र हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सारणी देख सकते हैं. हरियाणा बोर्ड की जारी की गई तारीख के अनुसार, 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली हैं.
Haryana Board Class 10th & 12th Date Sheet 2020 Released: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. जो छात्र हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सारणी देख सकते हैं. हरियाणा बोर्ड की जारी की गई तारीख के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली हैं. उम्मीदवार विस्तृत हरियाणा बोर्ड की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक प्रमाणपत्र परीक्षा की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं.
परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12:30 से 03:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. दसवीं हरियाणा बोर्ड परीक्षा 27 मार्च, 2020 को समाप्त होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 31 मार्च, 2020 को समाप्त होगी. हरियाणा बोर्ड माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक प्रमाणपत्र परीक्षा की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड की जा सकती है. उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक के जरिए हरियाणा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की डेट भी डाउनलोड कर सकते हैं.
हरियाणा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं 2020 टाइम टेबल ऐसे करें डाउनलोड:
स्टेप 1: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: एंटर वेबसाइट पर क्लिक करें.
स्टेप 3: डेट शीट Sec./Senior Sec पर क्लिक करें. स्क्रीन पर डेट और लिंक आ जाएगी.
स्टेप 4: संदर्भ के लिए डेट शीट डाउनलोड करें.
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने साथ हरियाणा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी लाना जरुरी है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

