सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) से क्वालिफाइड कोच आबिद खान आज अनाज की बोरियां ढोने और ऑटो चलाने को मजबूर हैं. वे दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे चंडीगढ़ में बच्चों को फ्री में बॉक्सिंग सिखाते हैं.
गर्मियां अपने चरम पर हैं, इस चिलचिलाती गर्मी की वजह से जानवरों और पक्षियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाके ऐसे है जहां कुएं और तालाब सूखने लगे हैं. ऐसे में लोगों से दरख्वास्त की जाती है कि वो अपने घर की छत पर या घर के बाहर जानवरों और चिड़ियों के लिए पानी रखें.
भारत में COVID-19 की दूसरी लहर के कारण डॉक्टर और अस्पताल एक बार फिर दबाव में हैं. स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड रोगियों के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. गुजरात के एक प्राइवेट हॉस्पिटल का एक वीडियो सामने आया है.
भले ही कई देशों में टीकाकरण जारी है, लेकिन COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जिसकी वजह से संक्रमण रोकने के लिए चुनौतियां बढ़ती ही जा रही हैं. ऐसे में भ्रामक और फेक न्यूज भी बहुत परेशान कर रहे हैं. इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
उदयपुर में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने कोविड पॉजिटिव दो महिलाओं को अपना प्लाज्मा दान करने के लिए रमजान महीने का अपना पहला रोज़ा को तोड़ दिया. द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक्विल मंसूरी (Aqueel Mansoori) जो एक सिविल ठेकेदार हैं, जो पिछले साल सितंबर में COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे.
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (National Aeronautics and Space Administration) ने गुरुवार 15 अप्रैल 2021 को अंतरिक्ष से पृथ्वी की ली गई कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं. जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं.
चामुंड, टिहरी गढ़वाल के जंगलों में भारी आग लग गई है. अग्निशमन विभाग और वन विभाग अग्निशमन अभियान जारी हैं. बता दें कि अप्रैल के पहले हफ्ते उत्तराखंड में नई टिहरी जिले के बडोगी इलाके के पास एक जंगल में लगी भीषण लगी थी. टिहरी वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) कोको रोज के अनुसार, आग कम से कम एक हेक्टेयर भूमि में फैल गई थी.
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंगाल टाइगर को एक छोटे से जमे हुए तालाब पर टहलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी बर्फ की एक बहुत पतली परत से ढका हुआ था और जैसे ही शेर उस पर चलता है बर्फ की पतली परत टूट जाती है और शेर पानी में चला जाता है.
गणगौर तीज का त्यौहार चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मनाया जाता है. यह राजस्थान का पारंपरिक त्योहार है. इस दिन माता गौरी और शिव की पूजा होती है. इस दिन व्रत रखने वाली सुहागन महिलाओं को सौभाग्यवती होने का फल मिलता है.
तमिल लोगों के लिए पुथंडु (Puthandu) का दिन बहुत विशेष है, क्योंकि इस दिन से तमिलियन नव वर्ष की शुरुआत होती है. पुथंडु का दिन इसलिए भी शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन लोग नए कार्य की शुरुआत करते हैं. पुथंडु चिथिरई (Chitterai) महीने का पहला दिन और तमिल कैलेंडर के अनुसार पहला महीना है.
देश भर में बड़े पैमाने पर कोरोनोवायरस के मामलों और डॉक्टरों की कमी के बीच भारत का संचयी केसलोड बुधवार को 1.84 लाख से अधिक हो गया. सदर अस्पताल में अपने COVID- संक्रमित पिता को भर्ती कराने के लिए हजारीबाग से झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली एक 30 वर्षीय महिला की आवाज में यह दर्द सुना जा सकता है.
पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) में लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भर्ती न करने पर अस्पताल परिसर में एक कोविड 19 मरीज की कथित तौर पर मौत हो गई. जबकि अन्य अस्पतालों ने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया, लेकिन नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने उसे डेढ़ घंटे तक इंतजार करवाया.
COVID19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र को कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के लिए पत्र लिखा है. COVID-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग को देश के राजनेताओं और हस्तियों ने तेज कर दी है.
बोहाग बिहू असम के बिहू कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस दिन को कटाई के मौसम की शुरुआत के जश्न के रूप में मनाया जाता है. बोहाग बिहू को असमिया नव वर्ष का पहला दिन भी माना जाता है. यह पूरे राज्य में बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है. बोहाग बिहू राज्य में मनाए जाने वाले तीन बिहू त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण बिहू त्योहार है.
अंबेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था. डॉ. बी.आर अंबेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है. वह हिंदू धर्म की सभी जातियों और महिलाओं के अधिकारों के बीच समानता के प्रबल समर्थक थे.
पुथांडु को तमिल (Tamil) नव वर्ष के रूप में जाना जाता है. पुथांडु हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है. हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इसे तमिल नव वर्ष के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है. पुथांडु को दुनिया भर के तमिलों द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है, इसे श्रीलंका में भी धूम धाम से मनाया जाता है.
बिहू (Bihu) असम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह असम का फसल उत्सव है जो मौसम के परिवर्तन का प्रतीक है. यह असमिया लोगों द्वारा बहुत उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाता है. बिहू त्योहार तीन प्रकार का होता है और साल में तीन बार मनाया जाता है. बोहाग
आंबेडकर जयंती या भीम जयंती 14 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है. डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को पश्चिमी मध्य प्रदेश के एक छोटे से स्थान महू में हुआ था. उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था.
भारतीय वायु सेना (IAF STAR) परीक्षा 2021 को केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड (Airmen Selection Board) द्वारा कोविड केसेस बढ़ने के कारण स्थगित कर दी गई है. ग्रुप X और Y एयरमैन पदों के लिए परीक्षा 18 से 24 अप्रैल, 2021 तक आयोजित की जानी थी.