त्योहार

Happy Puthandu Wishes 2021: पुथांडु पर ये विशेज Facebook Greetings, WhatsApp Stickers, GIF के जरिये भेजकर दें बधाई

पुथांडु को तमिल (Tamil) नव वर्ष के रूप में जाना जाता है. पुथांडु हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है. हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इसे तमिल नव वर्ष के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है. पुथांडु को दुनिया भर के तमिलों द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है, इसे श्रीलंका में भी धूम धाम से मनाया जाता है.

Happy Puthandu Wishes 2021: पुथांडु पर ये विशेज Facebook Greetings, WhatsApp Stickers, GIF के जरिये भेजकर दें बधाई
हैप्पी पुथांडु 2021 (Photo Credits: File Image)

पुथांडु (Puthandu) को तमिल (Tamil) नव वर्ष के रूप में जाना जाता है. पुथांडु हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है. हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इसे तमिल नव वर्ष के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है. पुथांडु को दुनिया भर के तमिलों द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है, इसे श्रीलंका में भी धूम धाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और बड़े ही उत्साह से अपने परिवार के साथ यह त्यौहार मनाते हैं.

तमिल नव वर्ष तमिल महीने चिथिरई (Chithirai) के पहले दिन दक्षिण भारत में मनाया जाता है. इस पुथुवरुषम (Puthuvarusham) के रूप में भी जाना जाता है. इस अवसर पर, लोग अपने घर को साफ करते हैं, फलों, फूलों और शुभ वस्तुओं से भरी एक ट्रे तैयार करते हैं और घर को सजाते हैं. इस दिन लोग मंदिरों में जाते हैं और नए साल का स्वागत करने के लिए प्रार्थना करते हैं. वे एक-दूसरे को 'पुथंडु वाज़थुकल' (नया साल मुबारक) कहते हैं. पुथंडु मदुरै के मीनाक्षी मंदिर, तिरुचिरापल्ली, कांचीपुरम और अन्य स्थानों में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. पुथंडू श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, मॉरीशस और अन्य देशों में भी मनाया जाता है, क्योंकि यहां तमिल प्रवासी बहुत हैं. पुथांडु पर लोग अपने प्रियजनों को ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं, आप भी नीचे दिए गए विशेज भेजकर बधाई दे सकते हैं.

1- हैप्पी पुथांडु 2021

हैप्पी पुथांडु 2021 (Photo Credits: File Image)

2- पुथांडु की शुभकामनाएं

हैप्पी पुथांडु 2021 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी तमिल न्यू ईयर

हैप्पी पुथांडु 2021 (Photo Credits: File Image)

4- तमिल न्यू ईयर 2021

हैप्पी पुथांडु 2021 (Photo Credits: File Image)

5- पुथांडु की हार्दिक बधाई

हैप्पी पुथांडु 2021 (Photo Credits: File Image)

पुथांडु के दिन भक्त मंदिरों में जाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं. हालांकि कोरोनोवायरस की वजह से धार्मिक समारोहों को रद्द कर दिया गया है और सोशल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. इस पुथांडु हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना महामारी को इस दुनिया से खत्म कर दें. हमारी ओर से आप सभी को पुथांडु की शुभकामनाएं!

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).