सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
आपने तोतों को बात करते सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी गाने वाले तोते को देखा है? जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. एक तोते का फ्रीस्टाइल गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में तोते का गिटार बजाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.
अमेरिका में एक परिवार अपने नए घर की छत गिरने के बाद पूरी तरह से भयभीत था और उन्हें छत में सांपों का परिवार मिला. हैरी पुगलीस ने डेलीमेल डॉट कॉम को बताया कि उसने अपनी पत्नी सुजेन और अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ रहने के एक महीने बाद फरवरी में अपने मकान मालिक को छत लीक होने के बारे में बताया था....
क्रूरता के एक और भयावह प्रकरण में, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन (Kim Jong-Un) ने शख्स के परिवार के सामने दक्षिण कोरियाई फिल्मों की सीडी बेचने के आरोपी एक व्यक्ति को मार डाला. व्यक्ति, जो एक राज्य के स्वामित्व वाली कृषि कंपनी में एक इंजीनियर था, फायरिंग दस्ते द्वारा मारा गया...
आज मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन है. अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को अहमदनगर के जामखेड़ तालुका के चौंडी में हुआ था. आज उनका 296वां जन्मदिन है. अहिल्याबाई चौंडी गांव के पाटिल मनकोजी शिंदे और सुशीलाबाई की बेटी हैं. 8 साल की छोटी सी उम्र में वह होल्कर परिवार में बहू के रूप में शामिल हो गईं...
योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा नदियों और अन्य जल निकायों में शवों के निपटान के खिलाफ सख्त निर्देश के बावजूद, एक COVID रोगी के शव को नदी में फेंके जाने का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस ने बताया कि परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना का वीडियो स्पष्ट रूप से कुछ लोगों द्वारा शूट किया गया था, जो 28 मई को बलरामपुर जिले में गाड़ी चला रहे थे.
अंधेरी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक ने 24 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी. घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किशोर को उस समय पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली, जब वह पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश कर रहा था. पीड़िता ज्योति गावड़े (24) और उसका प्रेमी नियाज अंसारी (19) दोनों कचरा बीनने वाले मीरा रोड इलाके में सड़क किनारे रहते थे.
कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग अजीबो गरीब तिकड़म और जुगाड़ लगाते रहते हैं. कुछ जुगाड़ तो इतने फनी होते हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोग हंसी से लोट पोट हो रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह कुछ लोग बैठे होते हैं, इस दौरान एक शख्स आता है और सबको हैंडसैनीटाईजर देता है.
मां तो मां होती है चाहे इंसानों की हो, पक्षियों की हो या जानवरों की अपने बच्चों को बचाने के लिए हर तकलीफ आंधी तूफ़ान से लड़ जाती है. तो फिर एक सांप क्या चीज है. आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मां मुर्गी और तीन जहरीले जानलेवा सांपों का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में तीन किंग कोबरा मुर्गी पर लगातार एक के बाद एक हमला करते जा रहे हैं, ताकि मुर्गी अपने चूजों पर से उठ जाए और सांप उन्हें खा सके.
पूरा देश कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग सुरक्षित रहने और बीमारी से बचने के लिए अपने कई जुगाड़ अपना रहे हैं. सुरक्षित रहने के लिए ऐसा ही एक 'देसी जुगाड़' वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बाइक को 'बबल सर्विस' में बदल दिया ताकि वह खुद को COVID-19 से बचा सके और यात्रियों को सुरक्षित रूप से ले जा सके.
वडीपट्टी के पास सांप को खाते हुए फिल्माए गए एक शख्स को गुरुवार को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में पेरुमलपट्टी के कृषि कुली 50 वर्षीय वडिवेलु को सांप खाते हुए दिखाया गया है. आदमी ने दावा किया है कि सांप खाने से कोविड -19 से बचा जा सकता है, इसलिए वो इस महामारी से बचने के लिए सांप खाता है.
बिल गेट्स (Bill Gates) और मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) के तलाक के बीच, अब अरबपति बिल गेट्स के मनी मैनेजर माइकल लार्सन (Michael Larson) पर ऑफिस में महिलाओं की न्यूड फोटोज दिखाने का आरोप लगा है. न्यू यॉर्क टाइम्स की एक व्यापक जांच के अनुसार, कैस्केड इन्वेस्टमेंट्स (Cascade Investments) चलाने वाले लार्सन ने अपने कार्यस्थल में "भय की संस्कृति" बनाई थी.
सोशल मीडिया जंगली जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोग एंजॉय करते हैं. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता चंबल नदी किनारे पानी पीने जा रहा है. लेकिन उसे क्या पता कि वो खुद मौत के मुंह में जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि भरी गर्मी में एक कुत्ता नदी किनारे बढ़ रहा होता है, तभी पानी के नीचे एक मगरमच्छ घात लगाकर बैठा होता है.
ओडिशा में चक्रवात यास के बीच बाहर घूम रहे शख्स से जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि उसने घर से बाहर क्यों कदम रखा, तो व्यक्ति का जवाब सुनकर लोग लोटपोट हो गए. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. नक्षत्र न्यूज की एक क्लिप न केवल वायरल हो गई है बल्कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है.
आपकी शादी का दिन आपके जीवन का सबसे खुशी का दिन होता है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधा एक जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा की हो गया है? तो आपको बता दें कि शादी के दौरान दुल्हन की ख़ुशी और एक्साईमेंट की वजह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उत्साह में कूदते हुए और दूल्हे को किस करते हुए देखा जा सकता है...
विनायक दामोदर सावरकर को वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है. विनायक दामोदर सावरकर, एक प्रमुख हिंदू विचारक, स्वतंत्रता सेनानी, वकील और दार्शनिक, होने के साथ-साथ एक लेखक और भाषाविद् भी थे. उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. ब्रिटिश शासन से कभी प्रभावित नहीं हुए, उन्हें जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. आज 28 मई को उनका जन्मदिन है.
भीषण गर्मी के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक आम का आगमन है. भारत बेहतरीन आमों का उत्पादन करता रहा है और भारत दुनिया भर में आमों की सबसे ज्यादा किस्मों के लिए मशहूर है. ज्यादातर देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी बेल्ट में. इसलिए, आम के मौसम में लोग अपना डायट छोड़कर सिर्फ आम खाने में व्यस्त रहते हैं. यह रसदार फल भारत का राष्ट्रीय फल भी है और इसका स्वाद बहुमुखी है.
15.81 कैरेट का सबसे बड़ा 'सकुरा' हीरा 29.3 मिलियन डॉलर (213 करोड़ रुपये) में बिका है और यह नीलामी में बिकने वाला अब तक का सबसे महंगा बैंगनी-गुलाबी हीरा बन गया है. विशेष रूप से, 23 मई को क्रिस्टी के हांगकांग मैग्निफिसेंट ज्वेल्स लाइव नीलामी में दुर्लभ हीरा बिका. प्लैटिनम और सोने से बनी डायमंड रिंग को जापानी शब्द चेरी ब्लॉसम से 'द सकुरा' नाम दिया गया है.
विश्व में सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाने वाले पुरुष बने 81 वर्षीय बुजुर्ग विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) का निधन हो गया है. ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को बताया कि शेक्सपियर की मौत एक अन्य बीमारी से हुई है. ब्रिटेन के 81 वर्षीय पेंशनभोगी विलियम शेक्सपियर ने सबसे पहले कोविड का टीका लगवाया था.
पाकिस्तान में एक दुकानदार और लुटेरे के बीच बातचीत का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हंसी आ रही है. सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में सबसे पहले लुटेरे को दुकान में घुसते हुए दिखाया गया है. पहले तो उसने अलमारियों से कुछ सामान उठाया और अपने साथी को सौंप दिया, और उसे कार में सामान रखने को कहा.
बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. इस साल बुद्ध पूर्णिमा 26 मई को है. बौद्ध परंपराओं के अनुसार राजकुमार सिद्धार्थ जो बाद में गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए उनका जन्म 623 ईसा पूर्व नेपाल के तराई क्षेत्र में लुंबिनी में हुआ था. लुंबिनी अब एक लोकप्रिय तीर्थस्थल और यूनेस्को की विश्व धरोहर है.