वायरल

Viral Video: दूल्हे द्वारा 'कुबूल है' कहने के बाद खुशी से कूदने लगी दुल्हन, उसके बाद किया कुछ ऐसा लोग हुए हंसी से लोटपोट, देखें वीडियो

आपकी शादी का दिन आपके जीवन का सबसे खुशी का दिन होता है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधा एक जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा की हो गया है? तो आपको बता दें कि शादी के दौरान दुल्हन की ख़ुशी और एक्साईमेंट की वजह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उत्साह में कूदते हुए और दूल्हे को किस करते हुए देखा जा सकता है...

Viral Video: दूल्हे द्वारा 'कुबूल है' कहने के बाद खुशी से कूदने लगी दुल्हन, उसके बाद किया कुछ ऐसा लोग हुए हंसी से लोटपोट, देखें वीडियो
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Insta)

आपकी शादी का दिन आपके जीवन का सबसे खुशी का दिन होता है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधा एक जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा की हो गया है? तो आपको बता दें कि शादी के दौरान दुल्हन की ख़ुशी और एक्साईमेंट की वजह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उत्साह में कूदते हुए और दूल्हे को किस करते हुए देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह में लोगों की भीड़ में दूल्हे दुल्हन बैठे होते हैं और काज़ी साहब निकाह पढ़ा रहे होते हैं. इस दौरान दुल्हन काफी गंभीर दिखाई देती है, लेकिन दूल्हे ने जैसे ही कबूल है कहा वो ख़ुशी के मारे झूमने लगती है और यहां तक की सबके सामने उसे किस कर लेती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में दुल्हन की हरकत देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे ने कैमरामैन को लगाया कंटाप, दुल्हन हंसते हंसते जमीन पर हुई लोटपोट

जोड़े के विवाह समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर 'रोमांटिक_क्यूट_प्रिंस' नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद वायरल हो गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, "हैप्पीएस्ट वाइफ एवर"

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by |~|@m€€[) (@romantic_cute_prince)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है और इसे 40,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स भी दुल्हन की खुशी को देखकर खुश हुए और नवविवाहितों के आगे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की और एक यूजर ने यहां तक लिखा, "ब्रावो, हमें अपनी शादियों के लिए इतना ही एक्साईटेड होना चाहिए, क्योंकि यह जीवन में एक बार होता है." इस बीच, एक अन्य ने मजाक में कहा, "लगता है कि उसने कबूल कहने के बाद उससे केवल एक पत्नी रखने का वादा किया था". वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'जब भी मिया बीबी में टक्कर हो तो पल को याद कर लिया करें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).