वायरल

Viral Video: शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे ने कैमरामैन को लगाया कंटाप, दुल्हन हंसते हंसते जमीन पर हुई लोटपोट

शादियों के अजब गजब वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी नागिन डांस वाला तो कभी कीचड़ में लोटते हुए नागिन डांस वाला. एक बार अपनी शादी में पब्जी खेलते हुए दूल्हे का वीडियो वायरल हुआ था. दूल्हा पब्जी खेलने में इतना व्यस्त था की उसकी शादी में क्या हो रहा है उसकी सुध बुध ही नहीं थी.

Viral Video: शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे ने कैमरामैन को लगाया कंटाप, दुल्हन हंसते हंसते जमीन पर हुई लोटपोट
दुल्हन हंसते हंसते जमीन पर हुई लोटपोट, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर )

शादियों के अजब गजब वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी नागिन डांस वाला तो कभी कीचड़ में लोटते हुए नागिन डांस वाला. एक बार अपनी शादी में पब्जी खेलते हुए दूल्हे का वीडियो वायरल हुआ था. दूल्हा पब्जी खेलने में इतना व्यस्त था की उसकी शादी में क्या हो रहा है उसकी सुध बुध ही नहीं थी. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसी से लोटपोट हो गए थे. एक बार फिर आप हंसी से लोटपोट होने वाले हैं, क्योंकि ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं और कैमरामैन फोटोशूट करता हुआ दिखाई दे रहा है. शूट के दौरान कैमरामैन दूल्हे को साइड कर देता है और दूल्हन का क्लोजअप लेने लगता है. कैमरामैन की ये हरकत दूल्हे को पसंद नहीं आती है और वो कैमरामैन को एक कंटाप लगा देता है.

ये देख दूल्हन की हंसी फूट पड़ती है और वो लोट पोट होकर हंसने लगती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी इस वीडियो को देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और बार बार देखना चाहेंगे. वीडियो में हंसी से लोटपोट होती हुई दुल्हन को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: 'लैंड करा दे भाई' फनी पैराग्लाइडिंग वीडियो वायरल, ट्विटर यूजर्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर लिखे चुटकुले

देखें वीडियो:

दिन बन गया:

दूल्हन को लीजेंड कह डाला:

संक्रामक हंसी:

I just love this Bride:

Her laughter is contagious:

really awesome!!!

I can laugh nonstop:

दुल्हन ने सिचुएशन संभाल लिया:

प्रैंक:

फ़निएस्ट इन्सिडेंट:

प्रोटेक्टिव और जेलस दूल्हा:

एपिक रिस्पांस:

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. लोग इसे दूल्हन का प्रैंक बता रहे हैं. कुछ लोग वीडियो को देखकर दूल्हे के बर्ताव को बुरा बता रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस वीडियो पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).