वायरल

'लैंड करा दे भाई' फनी पैराग्लाइडिंग वीडियो वायरल, ट्विटर यूजर्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर लिखे चुटकुले

सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स आसमान में उड़ रहा है और काफी डरा हुआ है. इस दौरान शख्स की कही हुई लाइंस लोगों की हंसी का कारण बनी हुई है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. ये शख्स हवा में शोर कर रहा है और जोर-जोर से चिल्ला रहा है

'लैंड करा दे भाई' फनी पैराग्लाइडिंग वीडियो वायरल, ट्विटर यूजर्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर लिखे चुटकुले
Funny Paragliding Video. (Photo Credits: Youtube)

सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स आसमान में उड़ रहा है और काफी डरा हुआ है. इस दौरान शख्स की कही हुई लाइंस लोगों की हंसी का कारण बनी हुई है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. ये शख्स हवा में शोर कर रहा है और जोर-जोर से चिल्ला रहा है कि भाई मुझे लैंड करा दे. आप वीडियो में सुन सकते हैं कि वो लगातार चिल्ला रहा है और कह रहा है कि, ' भाई मुझे लंबी राइड नहीं चाहिए, बस अब नीचे उतार दो. 6 मिनट 18 सेकेंड के इस वीडियो में शख्स एक जगह गाली देता हुआ भी सुनाई दे रहा है.

उतरते वक्त जब पैराशूट उड़ानेवाला शख्स उसे पाँव मोड़ने के लिए कहता है, अगर पांव नहीं मोड़ेगा तो पैर टूट जाएंगे. इसके जवाब में शख्स कहता है कि पैर मोड़ लिए हैं और अब इससे ज्यादा नहीं मुड़ने वाले हैं. 'तुम्हारी कसम भाई अब इससे ज्यादा पैर नहीं मुड़ने वाले हैं. व्यक्ति अपने आपको गन्दी गाली देता है और कहता कि मेरी गलती है कि मैं पैराग्लाइडिंग के लिए आया. 'बस तू लैंड करा दे भाई.' भाई सौ दो सौ ज्यादा ले ले लेकिन लैंग करा दे, भाई पांच सौ ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे. ये शब्द शख्स लगातार कह रहा है. तो वहीं पैराग्लाइडर शख्स से कह रहा हैं कि पांव ऊंचे कर, पैर टूट जाएंगे तो मेरी गलती नहीं. आप भी अगर ये वीडिओ देखेंगे तो अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

देखें वायरल वीडियो:

भारतीय अर्थव्यवस्था पर कुछ मजेदार ट्वीट्स और वीडियो देखें:

आरबीआई एंगल:

डॉलर 5 ट्रिलियन इकोनॉमी जोक:

जल्दी लैंडिंग पर वायरल हो रहे मीम्स:

 यह भी पढ़ें: बेटे से छिपकर आइसक्रीम खा रहे थे पापा, मुंह सूंघकर बेटे ने लगाया पता, उसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो

ये पता नहीं है कि वीडियो कहां शूट किया गया था और इसमें मौजूद व्यक्ति कौन है. हालांकि, इसमें कोई शक नहीं हैं कि ये वीडियो बड़ा ही मजेदार है और सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है. सेल्फी-स्टिक पकड़े हुए आदमी ने वीडियो में अपनी हरकतों से सबका दिल जीत लिया.

जैसा कि ऊपर दिए गए वीडियो में देखा जा सकता है, आदमी रोता है, चिल्लाता है, गालियां देता है और कुछ मजेदार शोर करता है. सेल्फी-स्टिक लेकर उड़ते हुए घबराए हुए आदमी का वीडियो बहुत ही आकर्षक है. इतना डरने के बाद भी शख्स ने आखिर तक सेल्फी स्टिक नहीं छोड़ी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).