Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 50th Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पललेकेले (Pallekele) के पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-2 का अहम मुकाबला है, जहां पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी टीम के सबसे बड़े हथियार हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पथुम निसांका और महीश तीक्ष्णा जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए चुनौती बन सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम को 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड 2-2 से बराबरी पर है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

साहिबजादा फरहान: पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 283 रन बनाए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकती है.

शाहीन अफरीदी: पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज, जिन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. नई गेंद से विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

बाबर आजम: अनुभवी बल्लेबाज, जो बड़े मैचों में टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं. उनकी पारी पाकिस्तान के लिए निर्णायक हो सकती है.

पथुम निसांका: श्रीलंका के टॉप स्कोरर, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 208 रन बनाए हैं. टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी उन पर होगी.

महीश तीक्ष्णा: श्रीलंका के प्रमुख स्पिनर, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार विकेट लिए हैं. मिडिल ओवर्स में उनकी गेंदबाजी अहम साबित हो सकती है.

कुसल मेंडिस: अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज, जो तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 50th Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.