वायरल

Snake Video: एक साथ तीन किंग कोबरा ने चूजों के लिए मुर्गी पर कर दिया हमला, बच्चों को बचाने के लिए मां ने किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो

मां तो मां होती है चाहे इंसानों की हो, पक्षियों की हो या जानवरों की अपने बच्चों को बचाने के लिए हर तकलीफ आंधी तूफ़ान से लड़ जाती है. तो फिर एक सांप क्या चीज है. आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मां मुर्गी और तीन जहरीले जानलेवा सांपों का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में तीन किंग कोबरा मुर्गी पर लगातार एक के बाद एक हमला करते जा रहे हैं, ताकि मुर्गी अपने चूजों पर से उठ जाए और सांप उन्हें खा सके.

Snake Video: एक साथ तीन किंग कोबरा ने चूजों के लिए मुर्गी पर कर दिया हमला, बच्चों को बचाने के लिए मां ने किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो
किंग कोबरा और मुर्गी के बीच झगड़े (Photo Credits: Twitter आइपीएस रुपिन शर्मा )

मां तो मां होती है चाहे इंसानों की हो, पक्षियों की हो या जानवरों की अपने बच्चों को बचाने के लिए हर तकलीफ आंधी तूफ़ान से लड़ जाती है. तो फिर एक सांप क्या चीज है. आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मां मुर्गी और तीन जहरीले जानलेवा सांपों का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में तीन किंग कोबरा मुर्गी पर लगातार एक के बाद एक हमला करते जा रहे हैं, ताकि मुर्गी अपने चूजों पर से उठ जाए और सांप उन्हें खा सके. लेकिन मुर्गी तो ठहरी एक मां ही उसने तीनों सांपो का डटकर सामना किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुर्गी अपने पंख फैलाकर चूजों पर बैठी होती है, इस दौरान सबसे पहले एक सांप उस पर हमला करता है. उसके बाद दूसरा, और फिर तीसरा उसके बाद तीनों किंग कोबरा एक साथ मिलकर उस पर हमला करते हैं लेकिन मुर्गी हार नहीं मानती है और लगातार उनके हमले का जवाब देती है. यह भी पढ़ें: सांप को टशन दिखाकर गिरगिट ने दिया अपनी मौत को न्योता, Viral Video में देखें नागराज ने कैसे किया उसका काम तमाम

सांप भी बड़े धीट दिखाई दे रहे हैं तीनों मिलकर लगातार मुर्गी पर हमले कर रहे हैं. इस दौरान मुर्गी जगह से हिल जाती है और चूजे बाहर आ जाते हैं और सांप उन्हें झपट्टा मारकर खाने की कोशिश करते हैं. लेकिन वो किसी तरह मैनेज करती है और चूजों को फिर से अपने पंखों के नीचे छूपा लेती है. इस वीडियो को Mother माँ Against all odds कैप्शन से शेयर किया गया है.

देखें वीडियो:

मुर्गी और तीन किंग कोबरा के बीच झगड़े का यह वायरल वीडियो बड़ा ही खतरनाक दिखाई दे रहा है. किंग कोबरा सांप बहुत जहरीले और खतरनाक होते हैं ये पक्षियों के अंडों और उनके चूजों को अपना शिकार बनाते हैं, इनके जहर की कुछ बूंदों से कईयों की जान जा सकती है. इस वीडियो को देखने के बाद बहुत लोग अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि यह वीडियो किसने शूट किया और उसने मुर्गी और चूजों की मदद क्यों नहीं की.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).