Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के कई राज्यों में इन दिनों हो रही भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की खबर के अनुसार राजस्थान में लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली है. जी हां राज्य के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी जिले के आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.