क्रिकेट

IPL 2020 Update: UAE के लिए रवाना हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने से पहले एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में धवन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी भी साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में धवन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं.

IPL 2020 Update: UAE के लिए रवाना हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Instagram)

IPL 2020: भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) रवाना होने से पहले एक तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है. इस तस्वीर में धवन के साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कुछ खिलाड़ी भी साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में धवन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि शिखर धवन के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी इंस्टाग्राम पर टीम के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीर में टीम के सभी खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के लिए प्लेन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Gang is back.

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के साथ रैपिड फायर में शिखर धवन ने किए कई बढ़े खुलासे, देखे वीडियो

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लंबे ब्रेक के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में आयोजित होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होगा, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. 53 दिन तक चलने वाले इस T20 टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 60 मैच खेले जाएंगे.

शिखर धवन ने देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 159 मैच खेलते हुए 158 इनिंग्स में 4579 रन बनाए हैं. धवन के बल्ले से इस दौरान 37 अर्धशतक निकलें हैं. आईपीएल में धवन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 97 रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).