देश

NEET 2020, JEE (Main) Exam Date and Schedule: JEE (Main) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होगी आयोजित

देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से स्थगित किए गए जेईई मैन की परीक्षा को 1 से 6 सितंबर के बीच और नीट युजी की परीक्षा को 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने शुक्रवार यानि आज इस खबर की पुष्टि की. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मैन के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे और परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी.

NEET 2020, JEE (Main) Exam Date and Schedule: JEE (Main) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होगी आयोजित
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits- PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से स्थगित किए गए जेईई मैन (JEE (Main) की परीक्षा को 1 से 6 सितंबर के बीच और नीट युजी (NEET (UG) की परीक्षा को 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने शुक्रवार यानि आज इस खबर की पुष्टि की. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मैन के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे और परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी. जेईई मैन के लिए के लिए 8 लाख 58 हजार 2 सौ 73 छात्रों ने फॉर्म भरा है.

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोना वायरस प्रकोप का हवाला देते हुए दोनों प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वायरस के प्रकोप के बावजूद जीवन गुजर रहा है और सितंबर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले में दखल देकर वह छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकता है.

यह भी पढ़ें- परीक्षा संचालन को लेकर UGC को मिला 755 विश्वविद्यालयों का जवाब, 366 यूनिवर्सिटी द्वारा अगस्त-सितंबर में एग्जाम कराने की योजना

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते नीट और जेईई मेन परीक्षाओं को दो बार स्थगित किया जा चुका है. पहले ये परीक्षाएं मई में होनी थीं, जिन्हें बाद में जुलाई में करवाने का फैसला किया गया. हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नीट और जेईई मेन की परीक्षाएं सितंबर में कराने का फैसला किया गया. अब जेईई मेन की परीक्षाएं एक से छह सितंबर और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).