India vs Australia: टेस्ट सीरीज में मिल रही हार से परेशान 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' ने वनडे टीम के लिए किया बड़ा उलटफेर
भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम में बड़े बदलाव किए हैं. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के केवल छह खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है.