Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में वही कमजोरी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT, IPL 2026 14th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय जारी रख पाएगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय बेहतरीन संतुलन में नजर आ रही है. हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनसे इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम के कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की वापसी इस मैच में तय मानी जा रही है, जिससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी. साई सुदर्शन और जोस बटलर पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (DC vs GT Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों मैच गुजरात टाइटंस ने जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को 700 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज नितीश राणा को 150 छक्के पूरे करने के लिए 8 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी को 1000 रन पूरे करने के लिए 48 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को 12000 रन पूरे करने के लिए 94 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 250 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 2000 रन पूरे करने के लिए 84 रन की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 100 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को 250 विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन को 200 चौके पूरे करने के लिए 6 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को 4000 रन पूरे करने के लिए 95 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को 50 चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को 14000 रन पूरे करने के लिए 91 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को 600 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को 300 कैच पूरे करने के लिए 3 कैच की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के स्टार आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को 50 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया को 200 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया को 100 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया को 100 चौके पूरे करने के लिए 8 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 100 मैच पूरे करने के लिए 1 मैच की जरूरत है.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY