क्रिकेट

India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के लिए सिडनी टेस्ट जीतना हुआ मुश्किल, खराब रोशनी के कारण खेल रूका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खराब रोशनी के कारण रूक गया है.

India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के लिए सिडनी टेस्ट जीतना हुआ मुश्किल, खराब रोशनी के कारण खेल रूका
भारतीय टीम (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia 4th Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खराब रोशनी के कारण रूक गया है. मैच के तीसरे सत्र में अंपयारों ने अंधेरा होता देख मैच रोकने का फैसला किया. खेल जब रोका गया तब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए थे. फिलहाल मैदान पर पीटर हैंड्सकॉम्ब 91 गेंद में 28 रन और पैट कमिंस 41 बॉल में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. आस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 386 रन पीछे है.

आज ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ की. उसके दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छा खेल रहे थे और बिना किसी परेशानी के रन बना रहे थे. इस बीच गेंदबाजी पर आए कुलदीप यादव की एक गेंद पर उस्मान ख्वाजा शॉट को मिस टाइम कर गए और गेंद सीधे चेतेश्वर पुजारा के हाथों में गई. ख्वाजा का विकेट 72 के कुल स्कोर पर गिरा. उन्होंने 71 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी दर्शक द्वारा किया जा रहा है अपमान

ख्वाजा के बाद मैदान पर आए नए बल्लेबाज शॉन मार्श भी ज्यादा देर मैदान पर टीक नहीं पाए और जडेजा का शिकार बनें. शॉन मार्श ने 13 गेदों में 8 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब एक छोर संभाले हैरिस को जडेजा ने रहाने के हाथों कैच आउट करा कर दिया. हैरिस ने धैर्य दिखाते हुए 79 रन की शानदार पारी खेली. हैरिस के आउट होते ही लाबुस्शाने भी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और शमी के बॉल पर रहाने द्वारा लपके गए. लाबुस्शाने ने 38 रन की पारी खेली. वहीं हेड 56 गेंद में 20 रन और कप्तान टिम पेन 14 गेंद में 5 रन को कुलदीप यादव ने अपने जाल में फसाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).