रोहित शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें यह बेहद क्यूट फोटो
भारतीय वनडे और T 20 फार्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा ने अपनी नवजात बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस इमेज को देखने पर लग रहा है कि नन्ही परी अपने मां के साथ अपने पिता रोहित शर्मा का हाथ पकड़े हुए हैं.
भारतीय वनडे और T 20 फार्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा ने अपनी नवजात बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस इमेज को देखने पर लग रहा है कि नन्ही परी अपने मां के साथ अपने पिता रोहित शर्मा का हाथ पकड़े हुए हैं. हालांकि, इस फोटो में रोहित शर्मा की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है. इस फोटो को लोगों ने इंटरनेट की सबसे प्यारी तस्वीर करार दिया है.
भारतीय उपकप्तान ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैलो वर्ल्ड! चलिए सभी के लिए 2019 शानदार रहे.' इस फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. लोगों ने इसे इंटरनेट की सबसे प्यारी तस्वीर कहा तो कुछ ने इसे क्यूटनेस ओवरलोड बताया.
यह बी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: रोहित शर्मा की जगह इस फ्लॉप खिलाड़ी को BCCI ने 13 सदस्यीय टीम में किया शामिल
Well hello world! Let’s all have a great 2019 😉 pic.twitter.com/N1eJ2lHs8A
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 3, 2019
बता दें कि बेटी के जन्म की खबर होते ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से मुंबई के लिए रवाना हो गए. बाद में बीसीसीआई (BCCI) ने कहा कि रोहित चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वह अब 8 जनवरी को राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे और 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

