पद्मश्री अवार्ड 2019: फ्रीस्टाइल रेसलर बजरंग पुनिया, टेबल टेनिस स्टार शरत कमल सहित इन खिलाड़ियों को मिला पद्मश्री अवार्ड
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने आज भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग (कुश्ती) के दिग्गज खिलाड़ी बजरंग पुनिया (Bajrang Punia), टेबल टेनिस स्टार शरत कमल (Sharath Kamal), भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोनावल्ली (Harika Dronavalli) और कबड्डी के खिलाड़ी अजय ठाकुर (Ajay Thakur) को पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri award) से सम्मानित किया है.