आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस लिया बल्लेबाजी का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. आज इस लीग का पांचवा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है.
आईपीएल 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. आज इस लीग का पांचवा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
बता दें कि दिल्ली ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 37 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (Royal Challengers Bangalore) को सात विकेट से मात दी थी.
यह भी पढ़ें- CSK vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें CSK vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
संभावित टीम इस प्रकार है:
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.
चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मिशेल सेंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

