CSK vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने दूसरे मुकाबले के लिए मंगलवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को कड़ी चुनौती देने के लिए उतरेगी.
आईपीएल 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने दूसरे मुकाबले के लिए मंगलवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को कड़ी चुनौती देने के लिए उतरेगी. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को उसके घरेलू मैदान पर 37 रनों से करारी मात दी थी.
बता दें कि आज के मैच में दिल्ली को पूर्व भारतीय अनुभवी कप्तान एवं वर्तमान में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सतर्क रहना होगा, जिन्होंने लीग के उद्घाटन मैच और अपने पहले मुकाबले में शनिवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर लगी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में मात्र 27 गेंदों पर ही सात चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. पंत को हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी से सावधान होगा, जिन्होंने पिछले मैच में बेंगलोर को 70 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
गेंदबाजी में टीम को एक बार फिर इशांत शर्मा (Ishant Sharma), और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 2-2 विकेट लिए थे.
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: दिल्ली ने मुंबई को लगातार तीसरी बार हराया, युवराज सिंह ने जड़ा अर्धशतक
संभावित टीम इस प्रकार है:
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.
चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मिशेल सेंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

