ट्रांसजेंडर पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, कहा- घर से निकलने पर लोग बहुत भद्दे कमेंट करते थे
अमेरिका में एक ट्रांसजेंडर पुरुष ने एक बच्चे को जन्म दिया है. बता दें इस व्यक्ति का नाम वायली सिम्पसन है. सिम्पसन ने बताया की गर्भ के दौरान का समय मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने बातया कि मर्द से औरत बनने की प्रक्रिया के दौरान मुझे काफी भद्दे कमेंट भी सुनने को मिला.
अमेरिका (America) में एक ट्रांसजेंडर पुरुष ने एक बच्चे को जन्म दिया है. बता दें इस व्यक्ति का नाम वायली सिम्पसन है. सिम्पसन ने बताया की गर्भ के दौरान का समय मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने बातया कि मर्द से औरत बनने की प्रक्रिया के दौरान मुझे काफी भद्दे कमेंट भी सुनने को मिला. सितंबर 2018 को वायली ने सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए एक बेटे को जन्म दिया. बच्चे का नाम रोवन रखा गया है. अब ऐसे में जब उनका बच्चा छह महीने का हो चुका है तो वह काफी खुश हैं.
वायली सिम्पसन ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं तो हैरान रह गई. क्योंकि जब लड़की से लड़का बनने की प्रक्रिया शुरू हुई थी उसी दौरान उनके पीरियड्स आने बंद हो गए थे. पीरियड्स बंद होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगाह किया था कि अब वे अब कभी मां नहीं बन पाएंगी. लेकिन, टेस्टोस्टेरॉन थेरपी के बाद भी जब फरवरी 2018 में गर्भ ठहर गया तो वह पूरी तरह से हैरान थी.
यह भी पढ़ें- गजब! प्रेगनेंट हुआ ट्रांसजेंडर, अनमोल खुशी मिलने के बाद कही दिल को छू लेने वाली बात
वायली सिम्पसन का कहना है, ''शायद ही किसी ने गर्भवती पुरुष को पहले देखा होगा. जब मैं घर से बाहर निकलता था तो लोग मुझसे कहते थे कि मैं कभी पुरुष नहीं बन पाऊंगा क्योंकि पुरुष कभी बच्चों को जन्म नहीं देते हैं.'' इस हादसे के बाद वायली ने कहा अब वह भविष्य में कोई और बच्चा पैदा करना नहीं चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

