क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हुए अंबाती रायडू, दिग्गजों ने इस खिलाड़ी की मांग की

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना है कि आगामी विश्व कप में हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर (Vijay Shanka) को बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर मौका मिलना चाहिए.

ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हुए अंबाती रायडू, दिग्गजों ने इस खिलाड़ी की मांग की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना है कि आगामी विश्व कप में हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर (Vijay Shanka) को बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर मौका मिलना चाहिए. इससे पहले टीम में इस स्थान के लिए अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के नाम विचार किया गया था. हालांकि रायडू इस मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मांजरेकर ने कहा, "विजय शंकर में स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ छक्के लगाने की जो क्षमता है, उस लिहाज से वह नंबर चार की पोजिशन के लिए सबसे बेहतर हैं. उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर ही खिलाना चाहिए. टीम के लिए बतौर गेंदबाज वह सिर्फ तीन ओवर भी फेंकते हैं, तो यह टीम के लिए बोनस होगा न कि 6-7 या 10 ओवर का कोटा पूरा करने वाला."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Schedule: जानिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल

संजय मांजरेकर ने नंबर-4 पर रायडू को लेकर कहा, "जब वेलिंग्टन में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रन बनाए थे, तो मुझे विश्वास था कि उन्होंने इस स्थान के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. लेकिन, इस सीरीज की तीन पारियों में कम स्कोर और विजय शंकर के खुद को साबित करने के बाद उन पर सवालिया निशान लग गया है."

मांजरेकर ने यह भी कहा कि कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहिए और उन्हें नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए. मांजरेकर ने कहा, "उन्हें नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए. ऐसा कोई कारण नहीं है कि जो बल्लेबाज नंबर तीन पर खेलकर टीम को लगातार जीत दिला रहा है, हम उसके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करें."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).