पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रूस यार्डली का हुआ निधन, कैंसर से थे पीड़ित
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर, कोच और कमेंटेटर ब्रूस यार्डली (Bruce Yardley) का कैंसर के कारण बुधवार को निधन हो गया. वह 71 साल के थे. 30 साल की उम्र में तेज गेंदबाज के रूप में अपना क्रिकेट करियर शुरू वाले यार्डली बाद में ऑफ स्पिनर बन गए थे.