आईपीएल 2019: रॉबिन उथप्पा और नीतीश राणा ने खेली तूफानी पारी, KKR ने पंजाब के सामने रखा 219 रनों का कठिन लक्ष्य
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में खेले जा रहे इस सीजन के 6वें मैच में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने पंजाब के सामने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान 219 रनों का लक्ष्य रखा है.
आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में खेले जा रहे इस सीजन के 6वें मैच में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने पंजाब के सामने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान 219 रनों का लक्ष्य रखा है.
जी हां आज किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत क्रिस लिन और सुनील नरेन ने की. सुनील नरेन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हुए मात्र 9 गेदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रनों की तेज-तर्रार पारी खेलकर हरडस विलोजेन की गेंद पर कैच आउट हुए, वहीं लिन 10 रन बनाकर शमी का शिकार बनें.
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए आज मैदान में उतरेंगे कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल
क्रिस लिन और सुनील नरेन के आउट होने के बाद कोलकाता के लिए मैदान में आए नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया. नीतीश राणा जहां 34 में गेंद 63 रन बनाकर आउट हुए वहीं उथप्पा 67 रन और दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे. आंद्रे रसेल ने 17 गेदों में पांच छक्के और तीन चौके की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली.
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज के मैच में हरडस विलोजेन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

