आईपीएल 2019: अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी दिल्ली की टीम, चेन्नई सुपर किंग्स को मिला 148 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच फिरोजशाह कोटला के मैदान पर खेले जा रहे इस लीग के पांचवे मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के सामने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का लक्ष्य रखा है. मेजबान टीम के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. धवन के अलावा पृथ्वी शॉ ने 24, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18, ऋषभ पंत ने 25 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए इस मैच में ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. ड्वेन ब्रावो के अलावा दीपक चाहर (Deepak Chahar), इमरान ताहिर (Imran Tahir) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. बता दें कि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली.
यह भी पढ़ें- CSK vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें CSK vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
बता दें कि दिल्ली ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 37 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (Royal Challengers Bangalore) को सात विकेट से मात दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

