KKR vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
आईपीएल के 12वें सीजन का आज 6वां मैच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा.
आईपीएल 2019: आईपीएल के 12वें सीजन का आज 6वां मैच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा. बता दें कि दोनों ही टीमें इस लीग की अपनी पहली-पहली मैच जीतकर पॉइंट टेबल में क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर स्थित हैं. बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में नाटकीय अंदाज में वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 14 रन से हरा दिया था. मैच के 13वें ओवर में एक नाटकीय घटना देखने को मिली जब अश्विन ने बिना गेंद फेंके ही नॉन स्ट्राइकिंग छोर पर खड़े जोस बटलर को रन आउट करके मांकडिंग विवाद को हवा दे दी थी.
वहीं दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था. टीम को सनराइजर्स से मिले 185 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम 18 गेंदों पर 53 रन बनाने थे और उसके विस्फोटक बल्लेबाज आंद्र रसेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर दो गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी. कोलकाता की टीम अपने घर में लगातार दूसरा मैच खेलने उतरेगी, जहां उसे एक बार फिर अपने घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. ठीक उसी तरह पंजाब की टीम भी अपने पहले मुकाबले में 185 रनों का बचाव कर रही थी और 13वें ओवर में जोस बटलर के मांकडिंग आउट के बाद पंजाब ने पूरी तरह से मैच पर अपना नियंत्रण बना लिया. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: मुंबई के लिए खुशखबरी, लसिथ मलिंगा को मिली पूरे IPL में खेलने की अनुमति
बता दें कि आज के इस मुकाबले में एक तरफ जहां कोलकाता के पास रसेल होंगे तो दूसरी तरफ पंजाब के पास भी रसेल के राष्ट्रीय टीम के साथी क्रिस गेल होंगे, जिन्होंने पहले मैच में 47 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी. किंग्स इलेवन पंजाब को गेल के अलावा पिछले मैच में 29 गेंदों पर नाबाद 46 रन की पारी खेलने वाले सरफराज खान से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम चाहेगी कि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल अपनी फॉर्म में लौटें, जो पहले मैच में असफल रहे थे.
गेंदबाजी में पंजाब को एक बार फिर सैम कुरेन, मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए थे. दूसरी तरफ कोलकाता ने जिस तरह से सनराइजर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसे देखते हुए पंजाब के लिए कोलकाता को रोक पाना मुश्किल होगा. मेजबान टीम को रसेल के अलावा नीतीश राणा से एक बार फिर शानदार शुरूआत की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में बेहतरीन 68 रन बनाए थे. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
संभावित टीम इस प्रकार है:
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: अगर इन बल्लेबाजों का चला बल्ला तो आज इडेन गार्डेंस में होगी चौके छक्कों की बरसात
किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

